फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sangram Singh will face Hakim Trabelsi of Tunisia on November 2nd.

Rohtak News: 2 नवंबर को ट्यूनिशिया के हाकिम त्राबेलसी का सामना करेंगे संग्राम सिंह

Thu, 16 Oct 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Sangram Singh will face Hakim Trabelsi of Tunisia on November 2nd.
48...पत्रकारों से बात करते एलएफएल अध्यक्ष डोनोवन जेम्स अलेक्ज़ेंडर पनायोटिस, एमएमए फाइटर संग्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नई दिल्ली के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेवल्स फाइट लीग ने प्रोफेशनल रेसलर संग्राम सिंह के आगामी अंतरराष्ट्रीय फाइट कार्ड की आधिकारिक घोषणा की। संग्राम सिंह 2 नवंबर को आम्स्टर्डम में प्रतिष्ठित एमएमए मुकाबले में ट्यूनिशिया के हाकिम त्राबेलसी का सामना करेंगे। संग्राम सिंह की दूसरी अंतरराष्ट्रीय एमएमए वापसी होगी।

40 वर्ष की उम्र में संग्राम सिंह पहले भारतीय एमएमए फाइटर बन गए हैं जो लेवल्स फाइट लीग के वैश्विक मंच पर उतरेंगे। एलएफएल अध्यक्ष डोनोवन पनायोटिस ने कहा संग्राम पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा हैं। लेवल्स फाइट लीग में उनका शामिल होना वैश्विक स्तर पर भारतीय खेल भावना को पहचान दिलाएगा। उनकी ऊर्जा, विनम्रता और कठिन परिश्रम की भावना उन्हें भारत का सच्चा प्रतिनिधि बनाती है।
विज्ञापन

हाकिम त्राबेलसी के कोच अंसारी शकीर ने कहा भारत के सबसे ताकतवर फाइटर के खिलाफ मुकाबला करना हाकिम के लिए सम्मान की बात है।

प्रोफेशनल रेसलर संग्राम सिंह ने कहा कि फिटनेस की कोई उम्र नहीं होती। 40 की उम्र में मैं खुद को पहले से ज्यादा मजबूत और केंद्रित महसूस करता हूं। संग्राम सिंह के कोच भूपेश कुमार ने कहा कि उन्होंने संग्राम को कई सालों से देखा है। उनकी फाइटिंग स्टाइल सबसे अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed