फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sandeep DC and Himanshu Bhau gangs are active in the district

जिले में संदीप डीसी व हिमांशु भाऊ गिरोह हैं सक्रिय

Thu, 09 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sandeep DC and Himanshu Bhau gangs are active in the district
रोहतक। पंजाब के नामी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने कई राज्यों की पुलिस की नींद उड़ाई हुई है। हत्याकांड को लेकर जांच एजेंसियां अलग-अलग स्तर पर प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश में भी पुलिस अलर्ट पर है। जिले की बात करें तो यहां दो सक्रिय गिरोह हैं। पिछले दो-तीन वर्षों में सामने आए इन गिरोह के बीच लगातार हत्याएं हो रही हैं। इनमें से एक निंदाना का संदीप डीसी गिरोह है व दूसरा रिटौली का हिमांशु भाऊ गिरोह। पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो जिले में अब तक कई गिरोह बने और कई खत्म हो गए। कुछ भूमिगत हैं तो कुछ सक्रिय। इनमें से दो को छोड़ दें तो शेष 15 से ज्यादा गिरोह या तो जेल में हैं या अपराध से किनारा कर चुके हैं। पुलिस का दावा है कि अपराध छोड़ने के बाद सादगी से जीवन जी रहे अपने समय में नामी बदमाशों को काफी समय से किसी आपराधिक गतिविधि में नहीं देखा गया है। जिले में मात्र दो सक्रिय गिरोह को लेकर भी आपसी रंजिश में वारदात कभी कभार होती हैं। इन दोनों के ही गुर्गे पिछले कुछ महीनों से भूमिगत हैं। पिछले करीब दो से तीन साल में नये लड़कों का बनाया गिरोह पुलिस की पकड़ में आने पर अन्य बातें सामने आ पाएंगी। इसमें गिरोह कैसे और क्यों बना। हथियार कहां से और कैसे ला रहे हैं। इन सवालों के जवाब पुलिस के लिए भी अहम हैं। इसलिए लगातार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जिले में करीब 42 मोस्ट वांटेड बदमाश हैं। पिछले पांच माह में पुलिस इनमें से 17 को जेल भेज चुकी है। जबकि 25 अभी फरार हैं। इन भूमिगत बदमाशों की कुंडली खंगाल रही पुलिस को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। पुलिस गढ़ी सिसाना के कुख्यात गैंगस्टर प्रियव्रत फौजी से रोहतक के बदमाशों के बीच जुड़े संपर्क के तार तलाश रही है। ऐसे बदमाशों की सूची भी तैयार की जा रही है। गढ़ी सिसाना रोहतक के करीब होने के चलते सोनीपत व रोहतक पुलिस अलर्ट पर है। जिले की सीआईए, स्पेशल सेल, एसटीएफ भी अलर्ट पर रहने के साथ बदमाशों के संभावित ठिकानों पर भी छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
जिले में दो ही सक्रिय गिरोह हैं। इसमें निंदाना का संदीप डीसी व रिटौली का हिमांशु भाऊ गिरोह शामिल है। इन गिरोह के सरगना व गुर्गों की तलाश जारी है। जिले के ज्यादातर बदमाश जेल में हैं। इनके गिरोह भी निष्क्रिय हैं। कुछ पुराने बदमाश अपराध से किनारा कर गए हैं। उनकी पिछले काफी समय से किसी आपराधिक मामले में संलिप्तता नहीं देखी गई है। इलाके के फरार मोस्ट वांटेड को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। सक्रिय गिरोह के सरगना या खास गुर्गे की गिरफ्तारी पर गिरोह से जुड़ी अन्य बातें सामने आएंगी।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed