फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sampala government schools admission festival 2026

Rohtak News: सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू होगा प्रवेश उत्सव

Fri, 20 Mar 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
sampala government schools admission festival 2026
सांपला। सभी सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से प्रवेश उत्सव शुरू होगा। दाखिला प्रक्रिया, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं को लेकर 23 मार्च से 10 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ व खंड शिक्षा अधिकारी को गुरुवार को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन



इस उत्सव में जिन बच्चों के विद्यालय में नए दाखिले हुए हैं उनका खास स्वागत होगा। सांपला ब्लाॅक में 48 सरकारी स्कूल हैं। ज्यादातर प्रवेश उत्सव प्राथमिक विद्यालयों में ही मनेंगे क्योंकि इनमें पहली से पांचवीं तक के नए विद्यार्थियों को दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षकों ने बच्चों को दाखिल कराने के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देनी होगी। पहला चरण 23 मार्च से एक अप्रैल, दूसरा चरण 2 से 20 अप्रैल और तीसरा चरण 21 से 15 मई तक चलेगा। इस अभियान में खंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल मुखिया और एसएमसी सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरजभान, खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने बताया कि सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए जा चुके हैं। इस बार निश्चित तौर पर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed