{"_id":"6672118fba170dc16f0c9a84","slug":"samman-nidhi-worth-rs-9-crore-sent-to-the-accounts-of-45-thousand-farmers-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111200-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 45 हजार किसानों के खाते में भेजी 9 करोड़ की सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 45 हजार किसानों के खाते में भेजी 9 करोड़ की सम्मान निधि
Wed, 19 Jun 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के 9.25 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ से अधिक की सम्मान निधि भेजी। झज्जर जिले के 45 हजार किसानों के हिस्से में 9 करोड़ आए। यह रकम किसानों के खातों में भेजी गई है। डीसी ने किसानों से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
जिलास्तर पर लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमेें जिले के प्रगतिशील किसान भी शामिल हुए। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से खंड स्तर पर इस कार्यक्रम को लाइव दिखाने के प्रबंध किए गए थे। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। किसानों को मोटे अनाज की खेती सहित फसलों में गोबर खाद के उपयोग पर बल देते हुए ऑर्गेनिक का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी किसानों की मदद करें और उन्हें सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करें। उन्होंने किसानों से किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए केवाईसी, बैंक खाता आधार से जुड़वाने और जमीन की सत्यापन के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने वेब कास्टिंग के जरिए देश के किसानों को अपना संदेश भी दिया। इससे पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करनाल से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वेब कास्टिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कांता देवी, भाजपा नेता दिनेश गोयल, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीभगवान बिरधाना, मंडल अध्यक्ष राजीव दहिया, अमित अहलावत, दिनेश शर्मा उर्फ बिट्टू, कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी डाॅ. ईश्वर जाखड़, एएसओ कुलदीप सिंह उपस्थित थे।क