फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Salt water is coming into homes, tanks have to be filled by installing motors from pumps

Rohtak News: घरों में आ रहा खारा पानी, पंप से मोटरें लगाकर भरनी पड़ रहीं टंकियां

Sun, 19 Oct 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Salt water is coming into homes, tanks have to be filled by installing motors from pumps
08...आंबेडकर कॉलोनी में पेयजल सप्लाई न होने से नलकूप पर खारा पानी भरने के लिए लगाई गई मोटरें। स - फोटो : Udhampur news
रोहतक। त्योहार सीजन पर भी लोगों को पानी नसीब न होना संकट खड़ा कर रहा है। शहर की आंबेडकर कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, प्रेम नगर, जींद रोड, सलारा मोहल्ला, तिलक नगर और रामगोपाल समेत कई कॉलोनियों में पूरे प्रेशर से पानी नहीं आ रहा है। लोगों को पंप से मोटरें लगाकर टंकियां भरनी पड़ रही हैं। कई लोगों के घरों में तो खारा पानी आ रहा है।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि दिवाली पर प्रत्येक घर में पानी की जरूरत होती है। पानी के लिए अभी से ये हालात बने हैं तो दीपावली पर क्या हाल होगा? झज्जर रोड स्थित जलघर दो के क्षेत्र में आनी वाली आंबेडकर कॉलोनी में तीन माह से पेयजल की समस्या है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों की ओर से चार-पांच बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
आंबेडकर कॉलोनीवासी अशोक जांगड़ा ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कॉलोनी में पूरे प्रेशर से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। छह माह पहले कॉलोनी में पेयजल की सुचारु व्यवस्था थी लेकिन इसके बाद से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किताबो देवी ने बताया कि गली नंबर एक में तीन माह से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। लोगों को खारा पानी और पंप से मोटरें लगाकर टंकियां भरनी पड़ रही हैं जबकि त्योहार के कारण घरों की सफाई भी चल रही है। पानी के कारण कोई कार्य सही तरीके से नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में कई बार ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा चुकी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।


दावा...विभाग ने दो समय सप्लाई शुरू की
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल ने बताया कि पहले की अपेक्षा आमजन की समस्या कम हुई हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से इन दिनों औसतन करीब एक दर्जन शिकायतें मिल रही हैं। इसमें मुख्य रूप से पानी न आना और किसी प्रभावित क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति होना है। इनमें अंतिम छोर के इलाके शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टीम लगातार काम कर रही है। त्योहार पर विभाग ने शुक्रवार से ही पूरे शहर में दो समय जलापूर्ति शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed