फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Salesman murdered by stabbing, knife went through heart, neck also badly chopped

Rohtak News: सेल्समैन की चाकू से गोदकर हत्या, दिल के आरपार हो गया चाकू, गर्दन को भी बुरी तरह रेता

Tue, 17 Dec 2024 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Salesman murdered by stabbing, knife went through heart, neck also badly chopped
16सीटीके05..काहनौर में युवक की हत्या के  बाद जांच करती पुलिस। संवाद
काहनौर गांव में शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन की रविवार रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। परिजन ने बताया कि निहाल सिंह को सीने और गर्दन के अलावा पांच जगह पर चाकू मारे गए थे। सीने में मारा गया चाकू दिल के आरपार हो गया था। गर्दन पर मारे गए चाकू का भी गहरा घाव था और इन्हीं दो वार से युवक की मौत हुई।
विज्ञापन

युवक का शव गांव के पटवारखाने में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त निहाल सिंह के रूप में हुई है। हत्या के पीछे भी दोस्तों का ही हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने कुछ युवकाें को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। निहाल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कलानौर थानाक्षेत्र के गांव काहनौर में रणजीत सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा निहाल सिंह (22) गांव के ही पास स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन था। रोज की तरह घर से सुबह दुकान के लिए गया था। रविवार रात उसके सेल्समैन साथी कार से घर से कुछ ही दूरी पर छोड़कर गए थे, लेकिन जिस कार से उसे छोड़ने आए थे, उसी में निहाल सिंह का मोबाइल फोन रह गया था। इसी फोन को लेने के लिए घर से दुकान की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारखाने के पास ही उसके कुछ पुराने और गांव के दोस्त बैठकर नशा कर रहे थे। उन्होंने उसे जबरन रोक लिया और उसे साथ में बैठा लिया। किसी बात पर विवाद हो गया तो तीन दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी, जबकि चौथा दोस्त यह सब खड़ा होकर देखता रहा। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। जब रात में निहाल सिंह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की और पटवारखाने के पास उसका शव पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सोमवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन की ओर से थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
--------------
चाकू से तीन वार सीने और पेट के बीच में किए
तीन चाकू सीने और पेट के बीच में मारे गए। सूत्रों ने बताया कि तीन दोस्तों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या की। हालांकि, चौथा युवक भी मौके पर ही इस पूरी घटना को देख रहा था। परिजन ने बताया कि निहाल सिंह के शव मिलने के बाद जब उसे उठाया गया तो उसका खून बह रहा था। इससे साफ है कि हत्यारोपियों ने वारदात को अलसुबह करीब 4 बजे ही अंजाम दिया है।
-------------------
युवक की हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सतपाल सिंह, प्रभारी थाना निरीक्षक कलानौर।
-------------------
ताऊ की तेरहवीं के दिन ही मिली निहाल की हत्या की सूचना
निहाल सिंह के ताऊ दलीप सिंह की 6 दिसंबर को हृदयाघात से मौत हो गई थी, जबकि 7 दिसंबर को ताऊ की बेटी की शादी थी। 16 दिसंबर को ताऊ की तेरहवीं थी और इसी दिन निहाल की हत्या हो गई। इसके बाद उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया और केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। दो सप्ताह में दो लोगों की मौत से पूरा परिवार टूट सा गया है।
---------------------
जरा-जरा सी बात पर दोस्त ही बन रहे जान के दुश्मन
रोहतक। जिले में जरा-जरा सी बात पर लोग दोस्तों की जान ही लेने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। सोमवार तड़के काहनौर में निहाल सिंह की हत्या में उसके दोस्तों का ही नाम सामने आया है। छह माह में यह हत्या की छठी वारदात है। इसमें दोस्त ने ही दोस्त की जरा सी बात पर हत्या कर दी।

-18 अक्तूबर 2024 की रात को जींद निवासी नवीन की शराब पीने के दौरान दोस्त ने पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी थी।

-20 सितंबर में सदर थानाक्षेत्र के किलोई गांव निवासी राजमिस्त्री अशोक की हत्या दो दोस्तों ने की और तालाब में शव फेंका था।

-20 सितंबर को अर्बन एस्टेट थानाक्षेत्र के बाेहर गांव में सोनू की उसके दोस्त सोनू ने शराब पीकर की थी।

-10 अगस्त को शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र के सुनारिया कलां गांव में सैलून की दुकान पर परमजीत की हत्या कर दी थी।

-24 जुलाई को सदर थानाक्षेत्र के सांघी गांव में हरियाणा पुलिस के बर्खास्त सिपाही बिजेंद्र उर्फ जांगड़ा (42) की उसी के दोस्तों ने हत्या की थी।

--------------

साइकोटिक डिसऑॅर्डर से होते हैं आक्रोशित

शराब पीने के बाद दिमाग में कंपन होने लगती है। इसके बाद व्यक्ति साइकोटिक डिसऑॅर्डर का शिकार होने लगता है। यह एक ऐसा सिंड्रोम है, जिसमें वह सामने वाले पर संदेह करने लगता है और दिमाग आक्रोशित हो जाता है। इसी दौरान इस तरह की वारदात कर दी जाती है।

- डाॅ. विपिन नयन, मनोचिकित्सक नागरिक अस्पताल।

16सीटीके05..काहनौर में युवक की हत्या के  बाद जांच करती पुलिस। संवाद

16सीटीके05..काहनौर में युवक की हत्या के  बाद जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed