फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Saints became the leader of the misconception-free vaccination campaign

भ्रांति विहीन टीकाकरण अभियान के संत बने अग्रणी

Wed, 30 Mar 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Saints became the leader of the misconception-free vaccination campaign
राजेश वैध केसर दास।
रोहतक। कोरोना महामारी ने स्वास्थ्य चिंता बढ़ा दी है। इस स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को वैक्सीन का सुरक्षा चक्र प्रदान करने में जुटा है। इसी कड़ी में टीकाकरण अभियान चला हुआ है। जिले में भ्रांति विहीन टीकाकरण अभियान की बागडोर संतों ने अपने हाथों में थामी हुई है। संत खुद वैक्सीन लगवाते हुए न केवल ट्रायल का हिस्सा बने बल्कि दूसरों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने के साथ शिविर भी लगा रहे हैं। आम आदमी भी अपनी सेहत व सुरक्षा को तवज्जो दे रहा है। यही वजह है कि वह टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहा है। शिक्षण संस्थाओं, धर्मगुरुओं व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जिले में टीकाकरण अभियान सुचारु रूप से चल रहा है।
विज्ञापन

बोले लोग- टीके का नहीं है कोई दुष्प्रभाव
महामारी से सुरक्षा के लिए टीकाकरण जरूरी है। सरकार ने आयु वर्ग 12 से 14 तक बच्चों के लिए कोरबी वैक्स वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की है। इसलिए खुद को टीका लगवाया। टीका लगने के बाद किसी तरह के दुष्प्रभाव नहीं हैं।
विज्ञापन

- नवतेश, प्रेम नगर।
कोरोना से बचाव के लिए चल रहा टीकाकरण सकारात्मक पहल है। संक्रमण से बचाव के लिए हम सभी को सुरक्षा चक्र अपनाना चाहिए। इसलिए खुद आयु वर्ग 15 से 18 तक में टीका लगवाने आया हूं। टीका लगने के बाद कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नूर प्रजापति, न्यू जनता कॉलोनी।
कोरोना की शुरुआत से ही समाज व जनहित में समिति प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। समिति अब तक 43 शिविर लगवा चुकी है। इसमें सूर्य नगर व चिन्यौट कॉलोनी सरीखे इलाके मुख्य हैं। समिति सदस्यों ने टीकाकरण कराने के साथ लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया हुआ है। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है।
- राजेश सिंधवानी, संचालक, वैध केसर दास सेवा समिति।
महामारी काल में सेवा दल का हर सदस्य राहत कार्य में जुटा रहा। जान का खतरा उठाते हुए सदस्यों ने प्रवासी मजदूरों की मदद की। उन्हें भोजन मुहैया कराया। लॉकडाउन में घर-घर जाकर राशन पहुंचाने के अलावा महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में सहभागी बने। स्वास्थ्य विभाग के साथ 200 दिन से ज्यादा टीकाकरण अभियान चलाया। लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया। इसके अलावा हर सप्ताह स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जा रहा है। यहां दवा भी निशुल्क दी जा रही है।
- नरेश आनंद, प्रधान, सती भाई साईं दास सेवा दल।
कोरोना विश्वव्यापी महामारी है। इससे बचाव के लिए सरकार टीकाकरण अभियान चला रही है। इस अभियान की शुरुआत खुद को वैक्सीन लगवाकर की है। वैक्सीन के ट्रायल में भी डेरे का हर संत व सहायक शामिल रहा है। समाज को भी सकारात्मक मार्गदर्शन देते हुए टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। टीकाकरण शिविरों का आयोजन कर लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है।
- महामंडलेश्वर कपिलपुरी, गौकर्ण धाम।
स्वास्थ्य की दृष्टि से सभी के लिए वैक्सीन लगवाना बेहतर है। खुद वैक्सीन लगवाते हुए वैक्सीन के ट्रायल का हिस्सा बना हूं। इससे समाज के दूसरों लोगों को भी हौसला मिला है। आम आदमी को वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार टीकाकरण शिविर लगवाए जा रहे हैं। उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

- महामंडलेश्वर कर्णपुरी, बाबा बालकपुरी डेरा।

नरेश आनंद।

नरेश आनंद।

बाबा कपिल पुरी।

बाबा कपिल पुरी।

महामंडलेशवर बाबा कर्ण पुरी।

महामंडलेशवर बाबा कर्ण पुरी।

सामान्य अस्पताल में टीका लगवाता नवतेश। अमर उजाला

सामान्य अस्पताल में टीका लगवाता नवतेश। अमर उजाला

सामान्य अस्पताल में टीका लगवाती नूर प्रजापति। अमर उजाला

सामान्य अस्पताल में टीका लगवाती नूर प्रजापति। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed