{"_id":"6604720b49741413dd0469e4","slug":"saini-sanstha-elections-ballot-sent-for-printing-voting-on-31st-rohtak-news-c-17-roh1020-389623-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी संस्था चुनाव : बैलेट छपने के लिए भेजे, मतदान 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी संस्था चुनाव : बैलेट छपने के लिए भेजे, मतदान 31 को
Thu, 28 Mar 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सैनी शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव ने विवाद की रुकावट हटने के बाद रफ्तार पकड़ ली है। रजिस्ट्रार कार्यालय के निर्देशानुसार चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वार्ड अनुसार उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर जनसंपर्क में जुट गए हैं। चुनाव अधिकारी भी अपनी टीम को लेकर 31 मार्च को होने वाले मतदान की तैयारी को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं।
संस्था के कॉलेजियम चुनाव के तहत चुनाव अधिकारी को प्राप्त आवेदनों की छंटनी व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके तहत 27 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनकी आधिकारिक घोषणा 31 मार्च को मतदान का परिणाम जारी होने के साथ ही की जाएगी। संस्था में अब 73 कॉलेलियम के लिए चुनाव होगा। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी।
चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 25 बूथ बनाए हैं। इनमें से 24 व 25 नंबर बूथ में दो-दो वार्ड व शेष 23 बूथों पर तीन-तीन वार्ड बनाए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 1 से 43 तक सैनी को एजुकेशन कॉलेज व 44 से 100 तक सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ बनाए गए हैं। मतदान बैलेट के जरिए होगा। इसके लिए बैलेट छपने के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
संस्था चुनाव को लेकर बैलेट छपने के लिए भेजे जा चुके हैं। उम्मीदवारों ने भी प्रचार तेज कर दिया है। इन्हें नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न अलॉट किए जा चुके हैं। अब 31 मार्च को मतदान होगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।
- खेमचंद सैनी, चुनाव अधिकारी, सैनी शिक्षण संस्था