फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   saine society

सैनी सोसाइटी में हुई चुनावी हिंसा के मामले में 21 लोग कोर्ट में तलब

Wed, 12 Aug 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 12 Aug 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मंजीत पाल की कोर्ट ने सैनी एजुकेशन सोसायटी के चुनाव में हुई हिंसा के मामले में 21 लोगों को तलब किया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने यह कार्रवाई सोसायटी के तत्कालीन चुनाव अधिकारी डॉ. यादराम सैनी की ओर से दायर इस्तगासे के मद्देनजर की है।

तलब किए गए लोगों में सोसायटी के पूर्व प्रधान बलजीत सैनी तथा नगर पार्षद राजबीर सैनी भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को 31 अगस्त को कोर्ट में पेश होना है।

इन सभी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने 16 जुलाई 2011 को डॉ. यादराम सैनी की शिकायत पर धारा 147, 149, 323, 341, 427, 120-बी तथा 506 के तहत मामला केस दर्ज किया गया था। वकील अशोक कादियान ने बताया कि कोर्ट ने मामले में बलजीत सैनी, रामकंवार सैनी, राजबीर सैनी, सुरेश सैनी, नरेश सैनी, बिजेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, सुशील सैनी, अरविंद सैनी, राम रिछपाल कालोनी, अवनीश सैनी, विनोद सैनी, अमित, प्रीतम, मोहित सैनी, रोहित सैनी, जितेंद्र सैनी, राजकुमार, हेमंत, अरूण और सोनू को शामिल किया है।


यह है मामला
अधिवक्ता अशोक कादियान ने बताया कि सैनी सोसायटी के चुनाव 17 जुलाई 2011 को होने थे। इसमें मुख्य मुकाबला निवर्तमान प्रधान विजय सैनी तथा पूर्व प्रधान बलजीत सैनी के बीच था। चुनाव अधिकारी डॉ. यादराम सैनी तथा सहायक चुनाव अधिकारी जिले सिंह सैनी जब सैनी कन्या स्कूल में बनाये गए कार्यालय से बाहर आ रहे थे तब कुछ लोगों ने इकट्ठे होकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में डॉ. यादराम सैनी व जिले सिंह को चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed