{"_id":"683623ef5b72ca713c0b43d4","slug":"sahil-won-the-title-of-ganesh-kesari-dhanraj-won-the-title-of-ganesh-bal-kesari-rohtak-news-c-17-roh1020-660944-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: साहिल ने गणेश केसरी, धनराज ने गणेश बाल केसरी का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: साहिल ने गणेश केसरी, धनराज ने गणेश बाल केसरी का खिताब जीता
Wed, 28 May 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 28 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
27सीटीके10-धनराज।
रोहतक। हैदराबाद में आयोजित दंगल में मेहर सिंह अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने बताया कि साहिल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला नवयुवक गणेश केसरी का खिताब जीता। धनराज ने पहला नवयुवक गणेश बाल केसरी का खिताब जीता।
उन्होंने बताया कि इससे पहले साहिल ने लाला केसरी का खिताब जीता है। सुभाष चंद्र बोस केसरी, जय माता भवानी केसरी, जय माता दी केसरी और गुरु हनुमान केसरी का खिताब जीता। धनराज ने जय माता दी बाल केसरी, कल्याण सिंह बाल केसरी, छत्रपति शिवाजी बाल केसरी और सालार बाल केसरी का खिताब जीता है।
सीनियर कोच रणबीर ढाका ने विजेता पहलवानों को बधाई दी। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सीनियर कोच रवि अहलावत, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, कोच जयवीर, कोच हरदीप सिंह, कोच सोनू व कोच रिंकू राठी ने भी विजेता पहलवानों का हौसला बढ़ाया।