फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sahil Dighal of Gangster Sunny Ritauli Gang arrested with 8 pistols

Rohtak News: गैंगस्टर सन्नी रिटौली गैंग का साहिल डीघल 8 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 07:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Sahil Dighal of Gangster Sunny Ritauli Gang arrested with 8 pistols
25सीटीके07...सीआईए-2 की गिरफ्त में युवक से बरामद किया गया अवैध ह​थियार। संवाद
रोहतक में एक और गिरोह शुरू होने से पहले सीआईए-2 ने लगाम लगा दी है। पुलिस ने रविवार देर रात गैंगस्टर सन्नी रिटौलिया के साथी रहे साहिल डीघल को 8 अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से काली फाॅर्च्यूनर भी बरामद की है। बरामद हुई सभी ऑटोमेटिक पिस्तौल लोडिड थीं और तीन-तीन कारतूस मैगजीन में भरे हुए थे। पुलिस ने सोमवार को इसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पीजीआईएमएस थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर सन्नी रिटौली के साथी साहिल को काली फाॅर्च्यूनर में दिल्ली बाईपास पर दबोचा। गाड़ी को लेकर भागने लगा तो सीआईए और पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने उसे घेर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डीघल निवासी साहिल बताया।
विज्ञापन

कार में चालक की सीट के पीछे एक बैग मिला। इसमें आठ अवैध ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद हुई हैं, जो सभी लोडिड थीं और उनमें तीन-तीन कारतूस भी थे। पुलिस ने आठ पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसका सन्नी रिटौलिया दोस्त था, लेकिन कुछ दिन पहले उससे विवाद हो गया था, जिससे वह भी उसकी तरह गिरोह बनाना चाहता है, इसलिए पिस्तौल लेकर आया था और अपने गिरोह के सदस्यों को इनको देना था। आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। कहां-कहां व किन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, इसकी जांच की जा रही है। मामले की जांच सीआईए दो प्रभारी सतीश कादयान की देखरेख में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने पहले ही किया था खुलासा... यूपी, बिहार और एमपी से लाए जाते हैं हथियार
अमर उजाला ने 21 नवंबर के अंक में खबर प्रकाशित कर खुलासा किया था कि रोहतक यूपी, बिहार और एमपी से लाए गए हथियारों से वारदात को अंजाम दिया जाता है। साहिल डीघल से बरामद हथियार भी एमपी से ही लाए गए हैं।
दो युवकों के पास मिली थीं 8 देसी पिस्तौल

बलियाणा-खेड़ी साध आउटर बाईपास पर 31 अक्तूबर की रात पुल के नीचे एक कार में लाखनमाजरा खंड के गांव खरैंटी निवासी मोहित के कब्जे से सात पिस्तौल बरामद हुई थीं और भगवतीपुर निवासी अंकित उर्फ टिंडा को एक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश से पिस्तौल खरीदकर लाए थे। जांच में सामने आया है कि युवकों का कुछ दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था। उससे बदला लेने के लिए गैंग बनाकर बड़ी वारदात अंजाम देने की फिराक में थे।

- वाईवीआर शशि शेखर, एएसपी।
--------------
इस माह पकड़े गए अवैध हथियार
24 नवंबर को बहु अकबरपुर पुलिस ने एन-9 से माडौदी-डोभ फ्लाईओवर के पास अवैध हथियार के साथ न्यू विजयनगर सुनारिया चौक निवासी तिलक को काबू किया। 19 नवंबर को आईएमटी थाना स्थित लाढ़ोत मार्ग पर भालौठ निवासी अमन उर्फ सेठी देसी पिस्तौल के साथ, 18 नवंबर को आईएमटी पुलिस ने लिंक रोड से ऑटोमेटिक देसी पिस्तौल के साथ गरनावठी निवासी दिपांशु, 17 नवंबर को थाना शिवाजी काॅलोनी पुलिस ने बालंद के पास से दादरी जिले के सिद्धांत को देसी पिस्ताैल के साथ, 10 नवंबर को अवैध पिस्तौल के साथ जींद निवासी रौनक, 6 नवंबर को शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ न्यू चिन्योट कॉलोनी निवासी जतिन उर्फ जीतू, 5 नवंबर को थाना पीजीआईएमएस पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ एक रुपया चौक से रिवाड़ी जिले के रामपुरा निवासी रौनक को गिरफ्तार किया। 4 नवंबर को सीआईए-दो ने बोहर नहर पुल के पास से मोखरा खास निवासी भूमित को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया।

25सीटीके07...सीआईए-2 की गिरफ्त में युवक से बरामद किया गया अवैध हथियार। संवाद

25सीटीके07...सीआईए-2 की गिरफ्त में युवक से बरामद किया गया अवैध हथियार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed