फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   saheed bhagat singh parking

व्यापारी बोले, विधायक ने किया था वादा, ग्रोवर बोले, मैंने नहीं कहा

Mon, 10 Aug 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 10 Aug 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
आखिर वहीं हुआ जिसका अंदेशा था। किला रोड, गोहाना अड्डा और बाबरा मोहल्ला के लिए तैयार की गई शहीद भगत सिंह पार्किंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन


सोमवार से पार्किंग शुरू करने को लेकर एक बार फिर मेयर और विधायक आमने-सामने हो गए हैं। मेयर का कहना है कि जब पार्किंग बनकर तैयार है तो उसे शुरू कर देना चाहिए।

इस पर विधायक ने कहा कि काम पूरा है या नहीं इसके लिए पहले अधिकारियों से बात की जाएगी, इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। वहीं व्यापारी एसोसिएशन ने भी विधायक मनीष ग्रोवर पर मुकरने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



 शहीद भगत सिंह पार्किंग शुरू होने का इंतजार कर रहे सैकड़ों दुकानदारों को ऐन वक्त पर निराशा हाथ आ गई है। स्थानीय विधायक मनीष ग्रोवर का कहना है कि अभी इस संबंध में वे अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग का काम पूरा होने के बाद पहले इसे प्रयोग के तौर पर शुरू किया जाएगा। अचानक प्रयोग के तौर पर शुरू करने की बात सामने आने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है और विधायक पर वादे से मुकरने का आरोप लगा दिया है। दरअसल, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन अब तक दावा कर रहा था कि उनकी बात पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के अलावा निर्माण करने वाले ठेकेदार से हो चुकी है कि वे सोमवार से अपने वाहन खडे़ कर सकेंगे। एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट ललित कुमार ने बताया कि उनकी इस संबंध में विधायक मनीष ग्रोवर से बात भी हुई थी, उन्होंने सोमवार से वाहन खड़ा करने के लिए सुविधा दिलाए जाने की बात कही थी। अन्य दुकानदारों ने भी प्रशासन व विधायक से मांग की है कि कम से कम जो आश्वासन दिया गया था, उसे पूरा किया जाए और जितने हिस्से में काम हो गया है, उसका उपयोग करने दिया जाए। निर्माण एजेंसी को उपयोग में कोई एतराज नहीं है।

यह कहना है विधायक का
मैने पार्किंग के संबंध में किसी को कोई आश्वासन नहीं दिया है। कार्य पूरा हुआ है या नहीं, इस संबंध में संबंधित अधिकारी से बात करेंगे। भवन के प्रथम तल को लेकर जो मामला है उस संबंध में अभी मुझे जानकारी नहीं है, इस संबंध में भी अधिकारियों से ही बात की जाएगी।
- मनीष ग्रोवर, विधायक

मेयर ने कहा
जब पार्किंग बन कर तैयार है तो उसे शुरू कर देना चाहिए। इसके लिए विधायक मना क्यों कर रहे हैं, इस संबंध में कमिश्नर से बात करेंगे। जन सुविधा की चीजें आम लोगों के लिए होती हैं। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

- रेणू डाबला, मेयर

बोले प्रधान
मेरे सामने एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट ललित की विधायक मनीष ग्रोवर से बात हुई थी। इसके साथ ही पार्किंग तैयार करा रहे मनोज ने भी आश्वासन दिया था कि सोमवार से पार्किंग शुरू करवा दी जाएगी। अब मना क्यों हो रहा है, बात करेंगे।
- वीरेंद्र बिट्टू सचदेवा, प्रधान, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed