{"_id":"68acd39b645a58cef7056e7d","slug":"sagar-wrestler-from-gudhan-won-gold-medal-in-jharkhand-rohtak-news-c-17-roh1020-715288-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गुढ़ान के सागर पहलवान ने झारखंड में स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गुढ़ान के सागर पहलवान ने झारखंड में स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन
कलानौर में सागर पहलवान का स्वागत करते अखाड़ा के सदस्य। संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कलानौर। गुढ़ान के पहलवान सागर का सोमवार को गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। अंडर 23 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप रांची झारखंड में 22 से 24 अगस्त तक हुई। जोगिंदर अखाड़ा में अभ्यास करने वाले इस खिलाड़ी का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
गुढ़ान के सागर ने 57 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। कोच जोगिंदर पहलवान ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इन्होंने कहा कि सागर ने बचपन से ही रेसलिंग की तैयारी की है। वह दो माह पहले ही सेना में हवलदार भर्ती हुए हैं। इस स्वर्ण पदक से पहले भी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम जनवरी 2025 बठिंडा पंजाब में 57 किलो वर्ग भर में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
हाशमी नेकड कप आयरन 2025 में स्वर्ण पदक हासिल किया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप अम्मान सिटी जॉर्डन में प्रतिभागी रहे। सागर ने कहा कि अभ्यास अभी जारी है। आने वाले समय में ओलंपिक के लिए तैयारी की जा रही है। ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल करना है।