फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sagar and Harvinder strangled him; Mohit had stepped down on the pretext of relieving himself.

Rohtak News: . सागर व हरविंद्र ने घोंटा गला, मोहित नीचे उतरा था लघुशंका के बहाने

Mon, 14 Sep 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sagar and Harvinder strangled him; Mohit had stepped down on the pretext of relieving himself.
रोहतक। टैक्सी चालक शेर मोहम्मद अली का परने से हरविंद्र व सागर ने गला घोंटा था जबकि मोहित लघुशंका के बहाने से नीचे उतरा था। रविवार को पुलिस आरोपी हरविंद्र व सागर को तीन दिन के रिमांड के चलते सांपला व मदीना लेकर पहुंची और निशानदेही करवाई। मोहित का पुलिस कस्टडी में सिविल अस्पताल में दो दिन से उपचार चल रहा है। सोमवार को आरोपी को पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के साथ कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले पुलिस को मदीना गांव के पास आकाशवाणी के पीछे जलता हुआ शव मिला था। मृतक की पहचान यूपी के अलीगढ़ के जमालपुर इलाके आसिफ नगर निवासी शेर मोहम्मद (39) के तौर पर हुई। जांच में पता चला था कि सिरसा स्थित प्रेम नगर निवासी हरविंद्र, सागर व मोहित दिल्ली से शेर मोहम्मद अली की कार रोहतक के लिए बुक करके लाए। दिल्ली में लूट की वारदात अंजाम देने के लिए कार लूटने की योजना बनाई। सांपला के पास तीनों ने चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मदीना के पास शव को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर शनिवार को दो आरोपियों सागर व हरविंद्र तीन दिन के रिमांड पर लिया था। जबकि कार गड्ढे में उतरने से घायल हो गया था। अदालत ने पुलिस से मोहित की मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस ने घायल मोहित को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed