फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rural sanitation workers to protest at Cabinet Minister's residence on 31st

Rohtak News: कैबिनेट मंत्री के आवास पर 31 को प्रदर्शन में करेंगे ग्रामीण सफाईकर्मी

Fri, 29 May 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers to protest at Cabinet Minister's residence on 31st
10-रोहतक के सोनीपत स्टैंड ​स्थित लघु सचिवालय के बाहर धरने बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के
रोहतक। बेगारी के खिलाफ व पक्की नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की वीरवार को निर्णय लिया है कि 29 मई को सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन करेंगे जबकि 31 को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों का धरना वीरवार को 14वें दिन जारी रहा। सोनीपत स्टैंड स्थित लघु सचिवालय के बाहर धरने बैठे जिला कोषाध्यक्ष कमलेश लाहली, यूनियन जिला प्रधान दलेर व जिला सहसचिव राकेश ने संयुक्त बयान में कहा कि यह आंदोलन प्रदेश की भाजपा सरकार के दलित व सफाई कर्मचारी विरोधी रवैया का उदाहरण है।
विज्ञापन

नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से 2100 रुपये की बढ़ोतरी व सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन देने की मांग अभी भी कोरी घोषणा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इन्हीं घोषणाओं को लागू करवाने और हाईकोर्ट के आदेश अनुसार ग्रामीण सफाई कर्मचारी समेत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

24-25 मई को नरवाना में सामाजिक न्याय मंत्री के आश्वासन पर महापड़ाव खत्म किया गया था लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद उनकी ओर से मिले आश्वासन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दौरान शीला बालंद, दयाचंद, जगमिंद्र, दयाचंद, अंगूरी, दिनेश, सुमित्रा, नरेश, कर्मवीर, विक्रम, शीलक व किताब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed