फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rupee, rohtak, haryana, money, exchange, bank, rohtak, haryana, bank, currency, police, atm, market

नोटबंदी पर भारत बंद के साथ नहीं हैं व्यापारी, बाजार खुले रहेंगे

Mon, 28 Nov 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 28 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
rupee, rohtak, haryana, money, exchange, bank, rohtak, haryana, bank, currency, police, atm, market
डेमो - फोटो : demo pic
नोटबंदी के विरोध में विपक्षी दलों के भारत बंद के साथ शहर के व्यापारी नहीं हैं। सोमवार को सभी बाजार खुले रहेंगे। व्यापारी नेताओं का कहना है कि उन्होंने बंद का आह्वान नहीं किया है। वह किसी पार्टी के समर्थन या विरोध में नहीं हैं। व्यापारी नेताओं ने बैठक करके बाजार बंद नहीं करने का फैसला लिया है। उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकानें खोलने की अपील की है।
विज्ञापन


शहर के व्यापारियों का मानना है कि नोटबंदी की वजह से पहले ही व्यापार प्रभावित है। ऐसे में बाजार बंदी से अपना ही नुकसान होगा। बाजार बंद होने से आम आदमी भी प्रभावित होता है। इस कारण व्यापारियों ने बाजार बंद नहीं करने का फैसला लिया है। व्यापारी नेताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि उनकी ओर से बाजार बंद की कोई कॉल नहीं की गई है। वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के न साथ हैं और न विरोध  में हैं।
विज्ञापन


हिसार रोड पर रविवार को रोहतक व्यापार मंडल के कार्यालय में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें प्रधान सोम मलिक ने कहा कि नोटबंदी के कारण सोमवार को कुछ पार्टियों ने भारत बंद का आह्वान किया है। रोहतक व्यापार मंडल इसका विरोध करता है। सभी व्यापारियों से देश की तरक्की में सहयोग करने के लिए प्रतिष्ठान खुले रखने की अपील की गई। इस दौरान पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन निझावन, राकेश सचदेवा, प्रदीप सपड़ा, अशोक अरोड़ा, अजय निझावन, श्याम सचदेवा, टिन्नू लुंबा, राकेश बुद्धिराजा, आंशू चुघ, राधेश्याम ढल्ल, देवराज अनेजा, आदर्श अरोड़ा, कृष्ण भाटिया, कालू निझावन, दर्शन खुराना, अनिल आजाद, विशाल भाटिया, संदीप बख्शी, जगदीश आर्य, अशोक मलिक, संजय सिक्का, सोम पाहवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी पर जबरन बाजार बंद कराया तो भाजपाई पहुंचवा देंगे जेल

नोटबंदी पर विपक्षी दलों के देश बंद के आह्वान को विफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। यदि किसी ने बाजार को जबरन बंद कराने की कोशिश की तो उसका विरोध किया जाएगा। यही नहीं, पुलिस से शिकायत करके जेल भिजवाने की भी तैयारी है। भाजपाई खुद सड़कों पर उतरेंगे और बाजारों में जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश संगठन मंत्री ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की रविवार को पार्टी कार्यालय में बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का साहसिक कदम उठाया है उससे देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। महंगाई कम होगी तो हर संसाधन पर आम आदमी की पकड़ बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां नोटबंदी का विरोध कर रही हैं। इससे लग रहा है कि अपने व्यक्तिगत लाभ के आगे उनको देश की चिंता नहीं है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि सोमवार को कोई भी असामाजिक तत्व बाजार बंद करवाने और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उसकी वीडियोग्राफी करके आपराधिक किस्म के लोगों का विरोध करें। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर ने सुझाव दिया था कि देश की करेंसी हर 10 साल के बाद बदल देनी चाहिए, जिससे कोई भी काला धन जमा न कर सके। लेकिन किसी भी सरकार ने यह हिम्मत नहीं दिखाई। इस दौरान कर्नल राजेंद्र सुहाग, राजरानी शर्मा, जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा व सतीश आहुजा, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, डा. दिनेश घिलौड़, जोगेंद्र सैनी, राजेंद्र सिंह रावत, पदम ढुल आदि मौजूद रहे।

नोटबंदी के कारण बाजार बंद नहीं रखा जाएगा। सभी से आह्वान किया जा रहा है कि यदि कोई बाजार बंद करने के लिए कहता है तो उनके बहकावे में न आएं। नोटबंदी से व्यापार प्रभावित जरूर हुआ, लेकिन उससे ज्यादा देश हित में फैसला है। इसलिए बाजार बंद नहीं किया जाएगा।
- गुलशन निझावन, प्रधान पालिका बाजार एसोसिएशन

बाजार बंद की हवाई बातें चलाई जा रही हैं। व्यापारियों ने बंद की कोई कॉल नहीं की है। बाजार बंद का समर्थन नहीं करने वालों को सोचना चाहिए कि जब बाजार बंद की कॉल ही नहीं है तो बाजार खुला रखने वाली बात ही खत्म हो जाती है। यह जरूर है कि नोटबंदी के कारण पैदा हुए हालात को जल्द ठीक नहीं किया गया तो व्यापारी सड़क पर उतर सकते हैं।
- गुलशन डंग, उपाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल

बाजार बंद वाली कोई बात नहीं की गई है, क्योंकि सभी व्यापारी बाजार खुला रखेंगे। हमने बैठक करके सभी व्यापारियों को बाजार खुला रखने के लिए कहा है। यह भी कहा गया है कि किसी के बहकावे में नहीं आएं, क्योंकि बाजार बंद रखने से हमारा ही नुकसान है।

- सोम मलिक, प्रधान रोहतक व्यापार मंडल

नोटबंदी के कारण व्यापार पर असर जरूर पड़ रहा है, लेकिन बाजार बंद होने से परेशानी खत्म नहीं होगी। अब स्थिति सामान्य हो रही है। जल्द ही पूरी तरह से सुधर जाएगी। इसलिए बाजार बंद करने का कोई औचित्य नहीं है।
- राजीव मल्होत्रा, प्रधान शोरी क्लाथ मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed