{"_id":"682a37544f227ade57079793","slug":"runners-of-bahadurgarh-runners-group-were-honored-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-114854-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों को किया गया सम्मानित
Mon, 19 May 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 19 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : हाथों में मोमेंटो लेकर खुशी में झूमते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों को विभिन्न शहरों में आयोजित मैराथनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रविवार को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर बीआरजी के धावकों ने खुशी जताई।
बीआरजी के संयोजक दीपक छिल्लर ने बताया कि गुरुग्राम, द्वारका और नोएडा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में समूह के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। छठी ग्रैंड हाफ मैराथन गुरुग्राम में बीआरजी के धावकों ने अलग-अलग वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।
10.5 किलोमीटर दौड़ में धावक गुलाब सिंह ने ओवरऑल विजेता बनकर स्वर्ण पदक जीता। ब्रह्मप्रकाश मान ने 45-60 आयु वर्ग में दूसरा स्थान पाया। 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन में सुदेश कुमार ने 45-60 आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अशोक कुमार ने 60+ आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 5 किलोमीटर दौड़ में चंदन ने 30 से 45 आयु वर्ग में पहला, धर्मवीर ने दूसरा, सुनील कुमार ने तीसरा, 45 से 60+ आयु वर्ग में रोहतास सैनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
8 से 18 आयु वर्ग में संजू सैनी ने दूसरा, महिलाओं में 30 से 45 आयु वर्ग में अमृतकौर ने पहला, किरण नरुला ने दूसरा स्थान अपने नाम किया। दौड़ में दीपक छिल्लर और सुदेश तोमर ने पेसर, नीरज छिल्लर को अंबेस़डर ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। नोएडा में आयोजित मैराथन में बीआरजी के सत्यवान डागर ने 10 किलोमीटर में पहला, रणबीर सांगवान ने 55+ आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर टीम का मान बढ़ाया। सभी विजेता प्रतिभागियों को इनाम दिया गया।