{"_id":"65ef117b75f9d21fa04a13cbf252d158","slug":"run-to-take-cash-and-mobile-to-hospital-organiser-s-pocket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल संचालक की जेब से कैश और मोबाइल लेकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल संचालक की जेब से कैश और मोबाइल लेकर भागा युवक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
शहर के नामी अस्पताल संचालक की जेब से तीन आरोपी कैश और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही कुछ लोगों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले।
मानसरोवर कॉलोनी निवासी अस्पताल संचालक बाल किशन गोयल का हुडा सिटी पार्क के पास नामी अस्पताल है। रविवार रात करीब 10 बजे अस्पताल से घर के लिए निकले थे। जब वह अपनी कार में बैठकर खिड़की बंद कर रहे थे कि तभी तीन युवक वहां आए।
एक युवक ने बाल किशन की शर्ट की जेब से सात हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। घटना के बाद कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालकिशन से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि अभी तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। उनकी तलाश की जा रही है।