फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ruckus of family members in private hospital over patient's death

मरीज की मौत पर निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Sat, 17 Sep 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ruckus of family members in private hospital over patient's death
रोहतक। शहर के पावर हाउस चौक के पास एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। अस्पताल प्रशासन ने अल सुबह दम तोड़ने वाले मरीज के बिल में शनिवार को एमआरआई, सिटी स्कैन, डॉक्टर व नर्स समेत अनेक तरह का शुल्क लगाकर 56000 रुपये का बिल बना दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके लिए शिकायत भी नहीं की गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे सोनीपत के सेवली गांव के एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हो गई। स्टाफ ने करीब छह बजे इस बारे में संबंधित चिकित्सक को सूचना दी। परिजनों ने भी अल सुबह मरीज के शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं देखी। इसके बावजूद अस्पताल में मरे हुए व्यक्ति की अनेक तरह के शुल्क लगाकर शनिवार को 56000 रुपये का बिल बना दिया गया। यह मरीज आठ सितंबर को यहां भर्ती किया गया था। इसका कुल बिल दो लाख 44 हजार 250 रुपये का बनाया। अनचाहे शुल्क जोड़कर ठगने का अंदेशा होने पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed