फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rs 5000 reward arrested in case of murder of wife

Rohtak News: पत्नी की हत्या करने के मामले में 5000 का इनामी गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 13 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rs 5000 reward arrested in case of murder of wife
बहादुरगढ़। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ निरीक्षक सदानंद ने बताया कि सतीश निवासी खरावड़ जिला रोहतक हाल किराएदार पटेल नगर बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि पटेल नगर में प्लाॅट लेकर उसमें किराए के लिए कमरे बना रखे हैं जिनमें प्रवासी मजदूर रहते हैं। करीब 20 दिन से अर्जुन अपनी पत्नी के साथ किराए पर रह रहा था। 25 नवंबर 2022 को सूचना मिली कि अर्जुन और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने आरोपी पर 5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

थाना सेक्टर-6 में तैनात उप निरीक्षक ओम सिंह की टीम ने उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन साहनी निवासी शिवदासपुर, रामपुर डीह बिहार के तौर पर की गई। आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ने आपसी लड़ाई झगड़ा में अपनी पत्नी की पीछे से गर्दन पकड़कर सिर दीवार पर मारा था। इससे उसका सिर व माथा फट गया और खून निकलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed