{"_id":"6a4a772f461523c21c06eeed","slug":"rs-1325-lakh-fraud-in-the-name-of-stock-market-trading-rohtak-news-c-17-roh1019-883508-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शेयर बाजार ट्रेडिंग के नाम पर 13.25 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शेयर बाजार ट्रेडिंग के नाम पर 13.25 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। गीता कॉलोनी निवासी अशोक कुमार (74) से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 13.25 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि मई 2026 में फेसबुक पर शेयर बाजार ट्रेडिंग सीखने के एक लिंक पर क्लिक किया था। इस पर अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद वे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े। साथ ही दूसरे ग्रुप में भी शामिल हो गए।
ठगों ने उन्हें ट्रेडिंग के लिए एक डायरेक्ट मार्केट एक्सेस (डीएमए) खाता खोलने को कहा। अशोक कुमार ने उनकी बात मानकर यह खाता खुलवा लिया। इसी साल 14 मई से 10 जून के बीच ठगों ने उससे निवेश के नाम पर 13.25 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए।
विज्ञापन
-- -- -- .
यूं अंजाम दी गई ठगी
ठगों ने अशोक कुमार को उनके निवेश पर 26.66 लाख रुपये का लाभ दिखाया। उन्हें 43200 आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) शेयर भी आवंटित किए गए। इन शेयरों की कीमत लगभग 54 लाख रुपये बताई गई। जब अशोक कुमार ने अपने रुपये निकालने चाहे तो वे ऐसा नहीं कर पाए। उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर थाना प्रभारी बाबूराम का कहना है एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।