फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   RPF police station shifted near reservation center

Rohtak News: आरपीएफ थाना आरक्षण केंद्र के पास किया शिफ्ट

Sat, 14 Sep 2024 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
RPF police station shifted near reservation center
14सीटीके07..थाना आरपीएफ। संवाद
रोहतक। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम जारी है। यह काम 29 करोड़ रुपये की लागत से होना है। रेलवे स्टेशन पर 45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। स्टेशन के भवन निर्माण के चलते स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ थाने को टिकट आरक्षण केंद्र के पास एटीएम के पीछे शिफ्ट कर दिया गया है। इससे भवन निर्माण के चलते किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब यात्रियों को किसी तरह की शिकायत भी करनी है तो उन्हें टिकट आरक्षण केंद्र के पास आकर ही आरपीएफ थाने में शिकायत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

18वीं शताब्दी में तैयार रेलवे स्टेशन आज जंक्शन बना हुआ है। यहां गोहाना, जींद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। रोजाना 30 हजार से अधिक यात्री यहां से सफर करते हैं। परिवहन की दृष्टि से यह रेलवे स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है, क्योंकि पीजीआईएमएस, कई विश्वविद्यालय व शैक्षणिक संस्थान होने के चलते काफी मरीजों और विद्यार्थियों का भी आवागमन होता है। इनके लिए स्टेशन से रोजाना 80 से ज्यादा एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन गुजरती हैं। रेलवे की ओर से जारी नए नक्शे के हिसाब से रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म हाईटेक बनाए जाएंगे। अगर वेटिंग हॉल नया बनाया जाता है तो उसके लिए मैप में भी बदलाव के लिए अप्रूवल लेनी पड़ेगी। फिलहाल जगह न होने के कारण पुराने वेटिंग हॉल में ही यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हैं। अब किसी भी यात्री को आरपीएफ से संबंधित कोई काम है तो उन्हें टिकट आरक्षण केंद्र के पास जाकर ही शिकायत करनी होगी।
विज्ञापन

वर्जन
कंस्ट्रक्शन के काम के चलते थाने को शिफ्ट किया गया है। इसके शिफ्ट होने के बाद लोगों को किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें शिकायत करने में भी कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed