फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rotary Club of Rohtak Harmony demonstrated against the murder of junior doctor

Rohtak News: रोटरी क्लब ऑफ रोहतक हार्मनी ने जूनियर डॉक्टर हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 19 Aug 2024 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club of Rohtak Harmony demonstrated against the murder of junior doctor
रोहतक। पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के विरोध में रोटरी क्लब ऑफ रोहतक हार्मनी के सदस्यों ने मानसरोवर पार्क के निकट रोटरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में क्लब के साथ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया और छात्रा के साथ ऐसा घिनौना अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


रोटरी क्लब ऑफ रोहतक हार्मनी के अध्यक्ष हेमंत बख्शी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ जो घटना हुई है, उन्होंने मांग की कि देश में जहां भी डॉक्टर देर रात में या शिफ्ट में काम करते हैं, वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन होने चाहिए। ताकि फिर किसी बहन बेटी के साथ इस प्रकार की घटना न हो। इस पर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रधान डाॅक्टर प्रज्वल रविंद्र ने उक्त घटना के मामले में आवाज उठाने पर रोटरी क्लब ऑफ रोहतक हार्मनी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर भाईयों ने लिया बहन बेटियों की रक्षा का प्रण

हेमंत बख्शी ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर हम अपनी बहन से रक्षासूत्र बंधवाकर उसकी जीवनभर रक्षा करने का प्रण लेते हैं। लेकिन, यह प्रण हमें केवल अपनी बहन के लिए नहीं, बल्कि देश की हर बहन बेटी के लिए लेना होगा। बहन बेटियों को एक सुरक्षित माहौल देने की जिम्मेदारी हमारे समाज की है। उसके लिए कदम उठाने होंगे। हर राज्य की सरकार को भी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करना होगा। तभी बेटियां सुरक्षित महसूस कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



देश में सुरक्षित माहौल बनाने की जरूरत

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की महिला सदस्य डॉक्टर दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम बंगाल में हुई घटना किसी डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षिका या प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाली एक महिला के साथ नहीं हुई है। यह देश में किसी के साथ भी हो सकती है। इस प्रकार की घटनाओं से देश का हर बच्चा असुरक्षित महसूस करने लगा है। जो घटना आज एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुई, वह देश में किसी की भी बहन बेटी के साथ हो सकती है। इसे रोकने के लिए सभी को कदम उठाने होंगे।



प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में रोटरी क्लब ऑफ रोहतक हार्मनी के महासचिव विकास चाहर, वरिष्ठ उप प्रधान अधिवक्ता सुरेंद्र लौरा, मॉडल टाउन ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय धनखड़, महेंद्र बतरा, अशोक दलाल, नरेश मित्तल, एमएल अरोड़ा, डाक्टर विजेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed