फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rope tied to the grill in the house, hanged on the noose

गृह कलेश में ग्रिल से रस्सी बांध फंदे पर लटककर दी जान

Thu, 07 Jan 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rope tied to the grill in the house, hanged on the noose
Rope tied to the grill in the house, hanged on the noose
रोहतक। झंग कॉलोनी में अपने मकान में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने हादसे को बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीजीआई भिजवाया गया। जहां परिजनों के बयानों पर सीआरपीसी की धारा 174 ए के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एचसी अजय ने बताया कि कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बुधवार सुबह झंग कॉलोनी पहुंचे। कॉलोनी के एक मकान में अनिल कुमार (45) ने घर की सीढ़ियों वाली ग्रिल पर रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। अनिल शेयर मार्केट का काम करता था। वह दो बच्चों का पिता था। परिजनों ने अनिल के इस कदम के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई है। वहीं, परिजनों का कहना है कि घर की कलह से शायद अनिल परेशान हो गया था। जिसके बाद ही उसने यह कदम उठाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed