फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roorkee's Jyoti and Meenakshi Hooda reach the World Boxing Cup final.

Rohtak News: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के फाइनल में पहुंची रुड़की की ज्योति और मीनाक्षी हुड्डा

Sun, 21 Jun 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Roorkee's Jyoti and Meenakshi Hooda reach the World Boxing Cup final.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। चीन के गुइयांग में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 में रुड़की की बेटियों ने रिंग में धमाल मचा दिया है। ज्योति गुलिया और मीनाक्षी हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बना ली है।
रुड़की के शहीद बतून सिंह स्टेडियम में अभ्यास करने वाली ज्योति गुलिया ने मैक्सिको की बॉक्सर को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। ज्योति ने एक बार फिर तकनीक और जज्बे से साबित कर दिया कि वह दुनिया की टॉप मुक्केबाजों में शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं मीनाक्षी हुड्डा ने 51 किग्रा वर्ग में स्पेन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री की। 2028 ओलंपिक में 48 किग्रा वर्ग न होने के कारण मीनाक्षी ने 51 किग्रा में शिफ्ट किया है। नए वेट में विश्व कप के फाइनल तक पहुंचना उनकी असाधारण प्रतिभा, मेहनत और हौसले का प्रमाण है। क्वार्टर में उन्होंने विश्व नंबर-2 अलुआ को भी हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच विजय ने बताया कि अब फाइनल में मीनाक्षी का मुकाबला मेजबान चीन की मुक्केबाज यू वू से होगा। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी की ट्रेनिंग का ही नतीजा है कि वह नए भार वर्ग में भी प्रतिभा दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed