फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Role of library is important in the field of education and research: Dr. Ranganathan

शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में पुस्तकालय की भूमिका अहम : डॉ. रंगनाथन

Tue, 13 Aug 2024 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Role of library is important in the field of education and research: Dr. Ranganathan
12सीटीके06..एमडीयू में बस लाइब्रेरियन्स का उद्घाटन करते एकेडमिक अफेयर्स प्रो ए एस मान। संवाद
रोहतक। भारत में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के पितामह डाॅ. सियाली राममृत रंगनाथन की जयंती महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विवेकानंद पुस्तकालय में लाइब्रेरियंस दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस दौरान एनबीटी की पुस्तक प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने डाॅ. रंगनाथन को भारतीय पुस्तकालय विज्ञान का जनक बताया। शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में पुस्तकालय की अहम भूमिका है। पुस्तकालय के निर्माण एवं संचालन में लाइब्रेरियन का विशेष योगदान है। एमडीयू के विवेकानंद पुस्तकालय को एक मॉडल पुस्तकालय बनाने के लिए लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस मौके पर असिस्टेंट डीन डाॅ. किट्टी मुखर्जी, एमडीयू के निदेशक सीडीओई एवं डिजिटल लर्निंग सेंटर डाॅ. नसीब सिंह गिल व शिक्षाविद प्रो. डीएस हुड्डा बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उपस्थित रहे। डाॅ. सतीश मलिक ने भारतीय पुस्तकालय विज्ञान में डाॅ. रंगनाथन के योगदान की महता को रेखांकित किया। इस मौके पर विवेकानंद पुस्तकालय की डिप्टी लाइब्रेरियन डाॅ. सीमा, सहायक लाइब्रेरियन डाॅ. बलविंदर सिंह, शोध वैज्ञानिक डाॅ. सुंदर सिंह तंवर, पंकज नैन समेत अन्य स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed