फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Pushpa Rana Receives the National Ratna Award 2026

Rohtak News: रोहतक की पुष्पा राणा को मिला राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026

Sun, 26 Apr 2026 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Apr 2026 04:49 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Pushpa Rana Receives the National Ratna Award 2026
रोहतक। समाजसेवी पुष्पा राणा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शनिवार को भारत मंडपम स्थित वेस्ट प्लाजा ऑडिटोरियम-2 में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कंगना रनौत रहीं जिन्होंने पुष्पा राणा को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


पुष्पा राणा लंबे समय से सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सरकारी व निजी कॉलेजों में 100 से अधिक नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया है।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। पशु सेवा के क्षेत्र में भी पुष्पा राणा का कार्य सराहनीय है। पिछले तीन वर्षों से वह एक गौशाला में 850 से अधिक गायों की सेवा कर रही हैं। वे पिछले आठ वर्षों से 100-150 आवारा कुत्तों की देखभाल, इलाज और भोजन की व्यवस्था भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान प्राप्त करने के बाद पुष्पा राणा ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वह आगे भी समाज सेवा के कार्यों को इसी समर्पण के साथ जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed