फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's all-rounder Nishant Sindhu took two wickets in the match

Rohtak News: रोहतक के ऑलराउंडर निशांत सिंधु ने लिए मैच में दो विकेट

Fri, 05 Sep 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 05 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's all-rounder Nishant Sindhu took two wickets in the match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नाॅर्थ जोन व साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए रोहतक के ऑलराउंडर निशांत सिंधु ने दो विकेट लिए। यह मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड बंगलुरू में खेला जा रहा है। साउथ जोन की ओर से एन जगदीशन 148 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
इस मैच में नॉर्थ जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन की टीम ने शानदार शुरुआत की। तंमय अग्रवाल व एन जगदीशन ने पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े। 103 रन के स्कोर पर तंमय को निशांत सिंधु ने बोल्ड कर कर दिया।
विज्ञापन

निशांत ने मोहित काले को आउट करके अपना दूसरा विकेट लिया। निशांत ने कुल 20 ओवर में एक मेडन व 59 रन देकर दो विकेट लिए। पहले दिन का मैच खत्म होने पर साउथ जोन ने तीन विकेट के नुकसान पर 297 रन बना लिए थे। साउथ जोन की ओर से तन्मय ने 43 व देवदत्त पडिक्कल ने 57 रन बनाए। एन जगदीशन 148 रन व मोहम्मद अजहरुद्दीन 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed