फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Akash Singh II in 110 meter hurdles

Rohtak News: 110 मीटर हर्डल में रोहतक का आकाश सिंह द्वितीय

Mon, 15 Apr 2024 04:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Akash Singh II in 110 meter hurdles
कुरुक्षेत्र। एथलेटिक्स हरियाणा द्वारा द्रोणाचार्य स्टेडियम में दो दिवसीय छठी सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 700 एथलीट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विजेताओं को मुख्यातिथि अर्जुन अवाॅर्डी बॉक्सर मनोज ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग प्रतियोगिताओं में 10 हजार मीटर वॉक दौड़ में भिवानी के संदीप पहले, विकास दूसरे और हिसार के विक्रम ने तीसरा स्थान हासिल किया और 10 हजार मीटर दौड़ में हिसार का विकास पहले, सोनीपत के रोहित दूसरे और पंचकूला के सुनील तीसरे स्थान पर रहे। 110 मीटर हर्डल प्रतियोगिता में जींद के प्रवीण कुमार पहले, रोहतक के आकाश सिंह दूसरे और हिसार के सोनू ने तीसरा स्थान हासिल किया तो वहीं 800 मीटर दौड़ में भिवानी के वीरेंद्र पहले, विकास दूसरे और महेंद्रगढ़ के अनिल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में फरीदाबाद विक्रांत पांचाल पहले, फतेहाबाद के अभिषेक दूसरे और कुरुक्षेत्र के गुलशन तीसरे स्थान रहे और ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में भिवानी के अजय पहले, अजय कुमार दूसरे और हिसार के विजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में करनाल के अनिल कुमार पहले, रोहतक के सुनील ढाका दूसरे और जींद के साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में सिरसा के सोनू राम पहले, झज्जर के ऋतिक दूसरे और यमुनानगर के यश तीसरे स्थान पर रहे और जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भिवानी के रवि तंवर ने पहला, अभिलाष ने दूसरा और सोनीपत के सनुज ने तीसरा स्थान हासिल किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया संयोजक राजू कनोह ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 12 मई को भुवनेश्वर में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सह सचिव राजकुमार मिटान ने की।

महिला वर्ग में 10 हजार मीटर वॉक दौड़ में हिसार की नितिन अव्वल
महिला वर्ग प्रतियोगिताओं में 10 हजार मीटर वॉक दौड़ में हिसार की नितिन पहले, शर्मिष्ठा दूसरे और फतेहाबाद की खुशदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया एवं 10 हजार मीटर दौड़ में सिरसा की ललिता पहले, भिवानी की मंजू दूसरे और अंबाला की अराधना पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में जींद की शुभम पहले, पानीपत की काजल दूसरे व जींद की नेहा तीसरे स्थान पर रही और 400 मीटर दौड़ में हिसार की रितिका पहले, फरीदाबाद की प्राची शर्मा दूसरे और पानीपत की दिव्या कुमारी तीसरे स्थान पर रही।

महिला वर्ग 800 मीटर दौड़ में झज्जर की उर्वशी पहले, जींद की तनु देवी दूसरे और भिवानी की मीना कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर हर्डल दौड़ में हिसार की भतेरी पहले, भिवानी की पल्लवी दूसरे और हिसार की कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में झज्जर की प्रतिभा पहले, भिवानी की शशि दूसरे और फरीदाबाद की तनु यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि लंबी कूद प्रतियोगिता में भिवानी की अंकिता पहले, कैथल की मुस्कान दूसरे और रेवाड़ी की स्मृति यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में झज्जर की ज्योति पहले करनाल की सलोनी दूसरे और भिवानी की खुशी तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में जींद की स्वाति पहले, पानीपत की नितिन रानी दूसरे और पानीपत की कृति रावल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed