{"_id":"69c6cb5bcaf43beaf503155c","slug":"rohtak-youth-deported-from-america-returns-home-rohtak-news-c-17-roh1019-830431-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अमेरिका से डिपोर्ट रोहतक का युवक पहुंचा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अमेरिका से डिपोर्ट रोहतक का युवक पहुंचा घर
विज्ञापन
- दो साल पहले कनाडा गए थे बोहर गांव के नितिन, वहां से एक साल पहले अमेरिका पहुंचे
रोहतक। दो साल पहले स्टडी वीजा पर गए बोहर गांव के नितिन को अमेरिका ने डिपोर्ट कर दिया है। वीरवार शाम को नितिन घर पहुंचा। शुक्रवार को दिनभर नितिन घर पर रहा। परिजनों ने पूरे मामले में बात करने से इन्कार कर दिया।
बोहर निवासी 25 वर्षीय नितिन 2024 में स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे। एक साल बाद 2025 में कनाडा से अमेरिका चले गए। नितिन ने अपने भाई सुनील नांदल को कॉल करके पहले ही बता दिया था कि अमेरिका से डिपोर्ट किया जा रहा है।
वीरवार को नितिन हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचा। वहां से शाम को घर आ गया। पूरे मामले को लेकर जब नितिन के भाई सुनील नांदल से बात की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। बोले-वे किसी से बात नहीं करना चाहते।