{"_id":"5766d05f4f1c1bd37411b807","slug":"rohtak-yoga-yoga-day-rehearsals-international-yoga-day-haryana-dr-harswardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी खेल स्टेडियम में पांच हजार लोग एक साथ करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में पांच हजार लोग एक साथ करेंगे योग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फाइनल रिहर्सल
- फोटो : amar ujala
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शहर के करीब पांच हजार लोग एक साथ योग करेंगे। उनके साथ स्टेडियम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन और राज्य कृषि मंत्री ओपी धनखड़ भी शामिल होंगे।
योग दिवस से पहले रविवार को स्टेडियम में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से फाइनल रिहर्सल की गई। इस दौरान पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जगबीर आर्य के नेतृत्व में समिति की महिला जिला प्रभारी दया आर्य ने योग प्रोटोकॉल के तहत योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। इसके बाद डीसी अतुल कुमार ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की एक बैठक की। डीसी ने कहा, योग दिवस में शामिल होने के लिए जिन लोगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है वह स्टेडियम में ही मौके पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
डीसी ने कहा कि 21 जून को कार्यक्रम में आने वाले लोगों किसी तरह कोई समस्या न हो न ही किसी को रोका जाए। जिस व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा वह भी मौके पर रजिस्ट्रेशन कराकर कार्यक्रम में शामिल हो सकेगा। डीसी ने बताया कि सुबह छह बजे योग मुख्य अतिथि के आते ही समारोह शुरू हो जाएगा। योग दिवस में अब तक पांच हजार लोगों का पंजीकरण किया गया है, इनमें अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं, खिलाड़ी, बच्चे और वालंटियर्स भी शामिल हैं। इस दौरान एसपी शशांक आनंद, एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम डॉ. मुनीश नागपाल, महम के एसडीएम प्रदीप अहलावत, सीटीएम महेंद्रपाल, ज्वाइंट कमिश्नर अजय चोपड़ा, आरटीए सचिव जगदीश शर्मा, तहसीलदार सुभाष जून, गुलाब सिंह भी मौजूद रहे।