{"_id":"689a39bcec18caa75b0ea0a4","slug":"rohtak-won-due-to-a-brilliant-century-by-nidhis-rohtak-news-c-17-roh1020-707174-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निधिश के शानदार शतक से रोहतक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निधिश के शानदार शतक से रोहतक जीता
Tue, 12 Aug 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। अंडर-19 इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को रोहतक ने सिरसा को 9 विकेट से हराया। मुकाबला जिले के 22 यार्ड्स क्रिकेट मैदान में खेला गया। रोहतक की ओर से निधिश ने शानदार शतक लगाकर टीम को जिताया। सिरसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। रक्षित ने 36, दिलकश ने 67 और अभिजोत सिंह ने 25 रन बनाए। रोहतक की ओर से तन्मय ने तीन और विष्णु ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतक की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 28.3 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाकर मैच जीत लिया। निधिश ने 86 गेंदों पर 11 चौकों व 6 छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन बनाए। इसके अलावा में रिषभ ने 62 रन बनाए।
-- -- -- -- -- -- -
फतेहाबाद ने 10 विकेट से मैच जीता
चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली मैदान एक में खेले गए मैच में फतेहाबाद ने एचसीए सी को 10 विकेट से हराया। एचसीए (हरियाणा किक्रेट एसोसिशन) सी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.2 ओवर में 58 पर ऑलआउट हो गई। अर्जुन ने 11 रन बनाए। फतेहाबाद की ओर से गर्व ने पांच विकेट लिए। जवाब में 6.3 ओवर में फतेहाबाद ने 59 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीता। फतेहाबाद की ओर से शोभित ने 29 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
भिवानी ने 292 रन से मैच जीता
चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली मैदान दो में खेले गए मैच में भिवानी ने चरखी दादरी को 292 रन से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भिवानी की टीम ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 380 रन बनाए। आदित्य ने 176 गेंदों पर 24 चौकों और चार छक्कों की मदद से 204 रन बनाए। इसके अलावा रियान ने 72 रन बनाए। चरखी दादरी की ओर से रितेश कुमार ने दो विकेट लिए। जवाब में चरखी दादरी की टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई और भिवानी ने 292 रन से मैच अपने नाम कर लिया।