फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak will get 200 cusecs less water from Bhaloth sub branch.

Rohtak News: भालौठ सब ब्रांच से रोहतक को 200 क्यूसेक कम मिलेगा पानी

Tue, 04 Jun 2024 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rohtak will get 200 cusecs less water from Bhaloth sub branch.
03सीटीके05...सोनीपत रोड ​स्थित प्रथम जल घर में लोगाें की समस्या सुनते जनस्वस्थ्य विभाग के कर्मच
रोहतक। तेज गर्मी का असर इस बार बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर में देखने को मिलेगा। इस बार रोहतक को 200 क्यूसेक पानी कम मिलने से शहर में पानी का संकट और गहरा सकता है। अभी एक वक्त के पानी की जिन इलाकों में आपूर्ति की जा रही है, उन इलाकों के निचले घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

बीते माह से ही पेयजल आपूर्ति की समस्या अधिक गहराई है। अभी तक तो शहर की सभी कॉलोनियों को दो वक्त पानी मिलना भी शुरू नहीं हुआ और बीएसबी नहर से 200 क्यूसिक पानी की कटौती तय भी हो गई। ऐसे में शहर को एक वक्त पेयजल आपूर्ति ही बड़ी मुश्किल से मिलने वाली है। बीसीबी के 8 जून को जाने के बाद यह स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन




इस बार बीएसबी से 200 क्यूसेक पानी कम मिलेगा। कम हुआ पानी भिवानी को सप्लाई किया जाएगा। यमुना का जलस्तर कम होने के कारण पानी कम छोड़ा गया। यह भी जल संकट गहराने का एक कारण है। शहर के निचले इलाकों में पड़ने वाले घरों में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत मिल रही है, जल्द इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग







कॉलोनियों में जलसंकट थमने का नहीं ले रहा नाम
वहीं सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग ने प्रथम जलघर उपभोक्ताओं की जलसंबंधी समस्याएं सुनने के लिए शिविर लगाया। सोमवार को 17वां शिविर दुर्गा कॉलोनी, कैलाश कॉलोनी, विकास नगर, लक्ष्मी नगर, कृपाल नगर कॉलोनी की समस्याएं सुनने के लिए लगाया था। शिविर में सुखपुरा चौक क्षेत्र व लाढोत रोड निवासियों ने पानी न आने और दूषित जल की समस्या दर्ज कराई। दोपहर 12 बजे तक मात्र 4 शिकायतें पहुंची। वहीं, जेई निशांत ने बताया कि गर्मी को देखते हुए शिविर के समय में बदलाव किया गया है। अब शिविर दोपहर 10 से 12 बजे तक के लिए लगाया जा रहा है। इससे पहले इसका समय 10 से 2 बजे तक था।



निचले घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। टैंकर मंगाकर जलापूर्ति की जा रही है। पेजयल सप्लाई की स्थिति शहर में बहुत खराब है। शिकायत देने आए हैं, जल्द समाधान हो जाए तो बेहतर होगा।
मनोज कुमार, सुखपुरा चौक

घर में पिछले काफी दिनों से दूषित पानी आ रहा है। पानी इतना बदबूदार है कि एक बाल्टी पानी भरकर रख दिया जाए तो पूरा घर में बदबू फैल जाती है। पानी छूने लायक भी नहीं होता।

-सतीश कुमार, सुखपुरा चौक

03सीटीके05...सोनीपत रोड स्थित प्रथम जल घर में लोगाें की समस्या सुनते जनस्वस्थ्य विभाग के कर्मच

03सीटीके05...सोनीपत रोड स्थित प्रथम जल घर में लोगाें की समस्या सुनते जनस्वस्थ्य विभाग के कर्मच

03सीटीके05...सोनीपत रोड स्थित प्रथम जल घर में लोगाें की समस्या सुनते जनस्वस्थ्य विभाग के कर्मच

03सीटीके05...सोनीपत रोड स्थित प्रथम जल घर में लोगाें की समस्या सुनते जनस्वस्थ्य विभाग के कर्मच

03सीटीके05...सोनीपत रोड स्थित प्रथम जल घर में लोगाें की समस्या सुनते जनस्वस्थ्य विभाग के कर्मच

03सीटीके05...सोनीपत रोड स्थित प्रथम जल घर में लोगाें की समस्या सुनते जनस्वस्थ्य विभाग के कर्मच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed