फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Triple Murder case police arrested three accused

Rohtak Triple Murder: शराब के ठेके पर तीन युवकों की हत्या मामले में तीन शूटर गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर

Tue, 01 Oct 2024 08:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 01 Oct 2024 08:21 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में 19 सितंबर को तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Rohtak Triple Murder case police arrested three accused
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के बालियान मोड़ स्थित शराब के ठेके पर हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहतक के सालारा मोहल्ला निवासी कशिश, देरी मोहल्ला निवासी कपिल उर्फ शूटर और एकता कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां पर आरोपी सोनू को 5 दिन और आरोपी कपिल व कशिश की चार-चार दिन के पुलिस डिमांड पर भेजा है। आरोपियों से हत्या की वजह व कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


रोहतक पुलिस की सीआईए-2 के उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को बालियान मोड़ के पास शराब ठेके पर अमित उर्फ मोनू, जयदीप और विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अनुज राणा और मनोज इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। अब पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन पिस्टल भी बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से हत्या के पीछे कौन-कौन शामिल है और अन्य किस-किस ने इस घटना में सहयोग किया है, इसकी जांच पड़ताल करेगी और पूरे प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए सबूत भी जुटाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed