फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak, Sonipat and Jhajjar khaps will go to Kitlana to participate in Sarvkhap Panchayat

सर्वखाप पंचायत में भाग लेने कितलाना जाएंगी रोहतक, सोनीपत व झज्जर की खापें

Fri, 31 Dec 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rohtak, Sonipat and Jhajjar khaps will go to Kitlana to participate in Sarvkhap Panchayat
रोहतक। भिवानी के कितलाना टोल प्लाजा पर 2 जनवरी को होने वाली सर्वखाप पंचायत में रोहतक, सोनीपत व झज्जर की खापें भी शामिल होंगी। सांगवान खाप प्रधान एवं दादरी विधायक चौधरी सोमवीर सांगवान ने इस संबंध में निमंत्रण दिया है। इस संबंध में वीरवार को रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत की अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक हुई। यहां सर्वसम्मति से बैठक में शामिल होने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

सर्व खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने कहा कि पंचायत में सभी खापों के प्रधानों व प्रतिनिधियों को भाग लेना चाहिए। यहां समाज की वर्तमान विभिन्न समस्याओं पर चिंतन होगा। सरकार की ओर से लड़कियों के विवाह की आयु कानून 21 वर्ष किए जाने पर समाज के विभिन्न वर्गों व गांवों से आई प्रतिक्रियाओं पर चिंतन कर सरकार के पास सर्वखाप की ओर से सर्वमान्य प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा दहेज, बाल विवाह, शादियों में डीजे पर रोक, हर्ष फायरिंग व रात की शादियां पर भी चिंतन कर प्रस्ताव पास किए जाएंगे। बैठक में हुड्डा खाप पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, देशवाल खाप प्रधान शिवधन देशवाल, कादयान खाप प्रधान केदार कादयान, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत, सर्वखाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक, सुनारिया सतगामा प्रधान प्रकाश बुधवार, महिपाल मलिक कारोर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed