फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak section first in netball championship

Rohtak News: नेटबॉल चैंपियनशिप में रोहतक खंड प्रथम

Sat, 29 Jun 2024 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rohtak section first in netball championship
29सीटीके23...स्वामी नितानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्राह्मणवास में आयोजित नेटबॉल चैंपियनशिप में
रोहतक। नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 18वीं सीनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। चैंपियनशिप 28 से 29 जून तक स्वामी नित्यानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्राह्मणवास में आयोजित की गई।
विज्ञापन


नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में रोहतक के सभी ब्लॉक की टीमों ने भाग लिया। इसमें रोहतक खंड प्रथम, सांपला खंड द्वितीय व महम खंड तृतीय रहा। इन विजेताओ में से चयन कमेटी 18वीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन करेगी। यह चयन 3 जुलाई को होगा। राज्य स्तरीय स्पर्धा 6 से 7 जुलाई तक बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलिंग भिवानी में होगी।
विज्ञापन

हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के ऑब्जर्वर प्रवीन पूनिया व एसोसिएशन के पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य नीतिका मलिक, उपप्रधानाचार्य अमित, स्कूल प्रबंधक रश्मि हुड्डा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। स्कूल की प्रधानाचार्य ने सभी टीमों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed