फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Scrap trader from Gurugram going to Sangrur shot dead

Rohtak : संगरूर जा रहे गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी की गोली मारकर हत्या, हमले में कारोबारी की मां भी घायल

Fri, 01 Mar 2024 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 02:27 AM IST
सार

हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे। गोली लगने से व्यापारी की मां भी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की। लाखनमाजरा पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rohtak: Scrap trader from Gurugram going to Sangrur shot dead
घटना के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाखनमाजरा के पास होटल पर खाना खाने के लिए रुके गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी 35 वर्षीय सचिन की वीरवार रात साढ़े 11 बजे कार सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे। गोली लगने से व्यापारी की मां भी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की। लाखनमाजरा पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी सचिन कार में सवार होकर संगरूर जा रहे थे। साथ में उसकी पत्नी मोनिका व मां दर्शना भी थीं। रास्ते में वे रोहतक-जींद मार्ग पर लाखनमाजरा के नजदीक होटल पर खाना खाने के लिए रुके थे। खाने की तैयारी कर रहे थे। सचिन कार के अंदर बैठा था जबकि उसकी मां दर्शना बाहर खड़ी थीं। पत्नी मोनिका वाॅशरूम के लिए गई हुई थीं।
विज्ञापन


इसी बीच सफेद रंग की कार पास आकर रुकी और उसमें सवार युवकों ने सचिन पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर होटल पर अफरा-तफरी मच गई जबकि होटल मालिक व दूसरे लोग कुछ समझ सकें, हमलावर मौके से फरार हो गए। सचिन ने कार के अंदर ही दम तोड़ दिया। गोलियां परिचालक साइड से मारी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियाें के निशान गाड़ी की खिड़की पर थे। शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया। सूचना पाकर एसआई संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक की पत्नी के बयान दर्ज किए। शव को पुलिस की गाड़ी में पीजीआई ले जाया गया। देर रात तक लाखनमाजरा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।

घटना की जांच जारी है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया। फिलहाल शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया गया है।
-सुरेश कुमार, प्रभारी थाना लाखनमाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed