फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Suhana in women's category, Somesh champion of Faridabad in men's

Rohtak News: महिला वर्ग में रोहतक की सुहाना, पुरुष में फरीदाबाद के सोमेश चैंपियन

Sun, 08 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Suhana in women's category, Somesh champion of Faridabad in men's
प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग की विजेता एस घोष और सुहाना सैनी को ट्राफी देते श्रम एवं रोजगा?
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के सभागार में चल रही पांच दिवसीय 56वीं हरियाणा राज्य एंड इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शनिवार शाम समापन हुआ। अंतिम दिन फाइनल में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग के सिंगल्स फाइनल में फरीदाबाद के सोमेश घोष व महिला वर्ग के सिंगल्स फाइनल में रोहतक की सुहाना सैनी चैंपियन बनी। श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक मुख्य अतिथि रहे। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एमपी सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

अतिथियों ने खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मैच का लुत्फ लेते हुए उन्हें कड़ी मेहनत व खेल भावना के साथ देश के लिए खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दर्शाने के साथ खुद साबित करने में सफल रहे हैं। आगे इन्हें और कड़ा मुकाबला करना है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विकास सैनी ने बताया कि समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव खुराना, दलबीर भराण, वरुण मखीजा, नलिन सोमानी, राजेश सैनी, प्राचार्य सुमन, बसंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहा परिणाम
लड़कियों के आयु वर्ग 13 के सिंगल्स फाइनल मैच में गुरुग्राम की तन्मयी साहा ने सोनीपत की अनवी फोगाट को 3-0 से हराया। लड़कों के आयु वर्ग 13 के सिंगल्स फाइनल में फतेहाबाद के ईशान नायक ने रेवाड़ी के पारस यादव को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के आयु वर्ग 15 के सिंगल्स फाइनल में फरीदाबाद की सानवी ने फतेहाबाद ही गार्गी दांगी को 3-0 से हराया। लड़कों के आयु वर्ग 15 के सिंगल्स फाइनल में कैथल के रोनाल्ड सरकार ने सिद्धांत कटारिया को 3-1 से हराया।
लड़कियों के आयु वर्ग 17 के सिंगल्स फाइनल में रोहतक की सुहाना सैनी ने पंचकूला की मनल अंतल को 3-0 से हराया। लड़कों के आयु वर्ग 17 के सिंगल्स फाइनल ने गुरुग्राम के रितेश नायक ने फतेहाबाद के साकेत को 3-2 से हराया।
लड़कियों के आयु वर्ग 19 के सिंगल्स फाइनल में फतेहाबाद की पृथोकी ने रोहतक की सुनाहा को 4-3 से हराया। लड़कों के आयु वर्ग 19 के सिंगल्स फाइनल में फतेहाबाद के साकेत ने गुरुग्राम के रिषभ नायक को 4-2 से हराया।
महिला वर्ग के सिंगल्स फाइनल में रोहतक की सुहाना सैनी ने रेवाड़ी की काव्या यादव को 4-0 से हराया।
पुरुष वर्ग के सिंगल्स सेमीफाइनल में फरीदाबाद के सोमेश घोष ने फरीदाबाद के सार्थक गांधी को 4-2 से, फरीदाबाद के जुबिन कुमार ने फतेहाबाद के वेजले को 4-1 से हराया।
पुरुष वर्ग के सिंगल्स फाइनल में फरीदाबाद के सोमेश घोष ने फरीदाबाद के जुबिन कुमार को 4-0 से हराया। इसमें 11-6, 15-13, 11-6, 11-9 के शानदार कांटे के मुकाबले हुए।

विश्व चैंपियनशिप में 3 कांस्य पदक के लिए मिले 5 लाख
राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के समापन समारोह में आयु वर्ग 19 में विश्व की तीन नंबर की खिलाड़ी सुहाना सैनी को पांच लाख रुपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर मंच पर श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक ने सुहाना को चेक प्रदान किया। विश्व चैंपियनशिप में पहली बार तीन कांस्य पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने पर उपमुख्यमंत्री ने सुहाना को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed