फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Ram Rahim may come out of jail today, three days before voting

Rohtak : मतदान से तीन दिन पहले आज जेल से बाहर आ सकता है राम रहीम, चुनाव आयोग से मिली मंजूरी

Wed, 02 Oct 2024 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 12:44 AM IST
सार

चुनाव आयोग की सशर्त अनुमति के बाद अधिकारी मंगलवार को दिनभर राम रहीम की अर्जी पर मंथन करते रहे। सूत्रों का कहना है कि सुबह पांच बजे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम राम रहीम को यूपी स्थित बागपत के बरनावा आश्रम छोड़कर आएगी।

विज्ञापन
Rohtak: Ram Rahim may come out of jail today, three days before voting
Gurumeet ram rahim - फोटो : ANI

विस्तार

विधानसभा चुनाव में मतदान से ठीक तीन दिन पहले आज सुबह राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर आ सकता है। चुनाव आयोग की सशर्त अनुमति के बाद अधिकारी मंगलवार को दिनभर राम रहीम की अर्जी पर मंथन करते रहे। सूत्रों का कहना है कि सुबह पांच बजे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम राम रहीम को यूपी स्थित बागपत के बरनावा आश्रम छोड़कर आएगी।

विज्ञापन


सरकार ने चुनाव आयोग से राम रहीम के आपात पैरोल को लेकर अनुमति मांगी थी। आयोग ने सोमवार को तीन शर्तों के आधार पर अनुमति दी थी। राम रहीम मतदान से पहले हरियाणा में नहीं रहेंगे। सोशल मीडिया पर संदेश जारी नहीं रहेंगे और राजनीति गतिविधियों में शामिल नहीं होगा। इसके बाद मंगलवार को दिनभर  रामरहीम के जेल से बाहर आने के कयास लगाए जाते रहे, लेकिन देर रात तक मुख्यालय से अनुमति न आने के कारण राम रहीम को जेल से बाहर नहीं लाया जा सका। अब बुधवार को जेल से बागपात के बरनावा आश्रम जाने की संभावना है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को सातवीं बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी। 5 सितंबर को पैरोल के बाद सुनारिया जेल लौट आया था। बताया जा रहा है कि राम रहीम अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग के माध्यम से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी थी। 

चुनाव से पहले आता रहा है राम रहीम जेल से बाहर

  • बरोदा उप चुनाव : 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली। नंबर 2020 में उप चुनाव हुआ था
  • पंजाब विस चुनाव : फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली
  • राजस्थान विस चुनाव : 25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली
  • लोकसभा चुनाव : 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव हुए। राम रहीम को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल मिली
  • हरियाणा विस चुनाव : 13 अगस्त 2024 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी
  •  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed