फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak police raided the house of Divya and her lover policeman Deepak in Mumbai

Rohtak News: मुंबई में दिव्या और उसके प्रेमी पुलिसकर्मी दीपक के घर रोहतक पुलिस ने दी दबिश

Sat, 28 Jun 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 28 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rohtak police raided the house of Divya and her lover policeman Deepak in Mumbai
रोहतक। मगन आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुंबई में दिव्या के प्रेमी सिपाही दीपक के घर पर दबिश दी है। पुलिस की सूचना मिलने के बाद आरोपी दीपक मौके से भाग गया है। वहीं, मुंबई पुलिस की ओर से हरियाणा पुलिस का सहयोग दिया जा रहा है। दोनों प्रदेशों की पुलिस ने दीपक के पिता से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहतक के बहु अकबरपुर थाने से छह अफसर-कर्मचारियों की टीम मुंबई गई है। इनमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है। चूंकि मगन की पत्नी को गिरफ्तार करने के दौरान महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद हो, इसके लिए सब इंस्पेक्टर को टीम के साथ भेजा गया है। हरियाणा पुलिस ने मुंबई पुलिस के अधिकारियों से सिपाही दीपक की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा था। वहां की पुलिस की 7 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम सहयोग दे रही है।
विज्ञापन

-------------
हरियाणा पुलिस के आला अधिकारियों ने महाराष्ट्र पुलिस के बड़े अफसरों से बात करके सिपाही दीपक और मगन की पत्नी दिव्या की गिरफ्तारी के लिए मदद की अपील की थी। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद मृतक मगन और उसके परिवार के लोगों को न्याय और सुकून मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मुंबई में सिपाही दीपक के घर तक पुलिस टीम पहुंच गई है और उम्मीद है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नीरज कुमार, थाना प्रभारी बहु अकबरपुर, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed