फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak police arrested three accused in the robbery case

लोहा व्यापारी लूटकांड : मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन युवक, देर रात की कार्रवाई

Tue, 12 Aug 2025 09:20 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 09:20 AM IST
सार

लोहा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात यह कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों के पांवों में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Rohtak police arrested three accused in the robbery case
पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन पहले झज्जर रोड पर लोहा व्यापारी से 15 लाख की नकदी व 15 लाख के जेवरात लूट केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए प्रथम ने सोमवार की रात सुनारिया गांव के पास मुठभेड़ के बाद तीन युवकों को काबू कर लिया। तीनों के पांव में गोली लगी है और उनको पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। दो आरोपी पुष्पेंद्र व आजाद राजस्थान और एक आरोपी आयुष बालंद गांव का रहने वाला है। 

विज्ञापन


बीते गुरुवार को झज्जर रोड निवासी तार व जाली कारोबारी अशोक जैन ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि उसने मकान के नीचे ही क्वालिटी वायर्स के नाम से तार व जाली की दुकान और गोदाम बनाया हुआ है। मकान में अशोक व उनकी पत्नी सुमिता ही रहती हैं। दुकान व गोदाम को संभालने के लिए धर्मवीर नाम का व्यक्ति काम करता है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अशोक, उनकी पत्नी सुमिता व नौकर धर्मवीर दुकान पर बैठे थे। इस समय तीन युवक दुकान पर जाली खरीदने आए। अशोक ने धर्मवीर के साथ तीनों युवकों को गोदाम में जाली दिखाने के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


एक युवक ने नौकर से कारोबारी को बुलाकर लाने को कहा तो वह उन्हें बुला लाया। इसी दौरान एक युवक बाहर गया और उनकी पत्नी को भी गोदाम में बुला लाया। बदमाशों ने कारोबारी उनकी पत्नी व नौकर पर पिस्तौल व चाकू तान कर ऊपर बने मकान में ले गए। यहां अल्मारी में रखे 15 लाख रुपये व करीब इतनी ही कीमत के हीरे जड़ित सोने के कंगन, हीरे का हार, हीरे की चूड़ियां व सोने-चांदी के जेवरात छीन लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीनों को कमरे में बंद करके आरोपी फरार हो गया। तभी से सीआईए की टीमें दबिश दे रही थी। सीआईए प्रथम की टीम ने एएसआई अनिल के नेतृत्व में सुनारिया के पास बाइक सवार युवकों का पीछा किया। आरोप है कि युवकों ने बचने के लिए फायरिंग की दी, जवाबी फायरिंग में तीनों गोली लगने से घायल हो गए। अब पुलिस आरोपियों को डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed