फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak overall champion in state level yoga competition

Rohtak News: राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में रोहतक ओवरऑल चैंपियन

Thu, 05 Jun 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 05 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rohtak overall champion in state level yoga competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। खेल विभाग हरियाणा की ओर से पंचकूला स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 से 4 जून को आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ढुल बताया कि प्रतियोगिता में आयु वर्ग 9 से 14 लड़कियों में ट्रेडिशनल इवेंट में रिषिका ने स्वर्ण पदक, करुणा ने आयु वर्ग 15 से 18 में लड़कियों में कांस्य पदक, काफी ने 19 से 28 आयु वर्ग में लड़कियों में स्वर्ण पदक जीता।
लड़कों में 9 से 14 आयु वर्ग में ट्रेडिशनल इवेंट में अभिनव ने रजत पदक, कुणाल ने कांस्य पदक, आयु वर्ग 9 से 14 वर्ष में लड़कियों में आर्टिस्टिक सोलो में रिषिका ने स्वर्ण पदक, आयु वर्ग 15 से 18 वर्ष में लड़कियों में आर्टिस्टिक सोलो में करुणा ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

आयु वर्ग 19 से 28 लड़कियों में आर्टिस्टिक सोलो में संगीता ने रजत पदक, लड़कों में आयु वर्ग 15 से 18 वर्ष में आर्टिस्टिक सोलो में दीपांशु ने रजत पदक, आर्टिस्टिक पेयर में लड़कियों में आयु वर्ग 15 से 18 में प्रीति और सांची ने रजत पदक व आयु वर्ग 9 से 14 में आर्टिस्टिक पेयर में मानव और कुणाल ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु वर्ग 19 से 28 में लड़कों में निशांत और नमन ने कांस्य पदक, रिदमिक पेयर में आयु वर्ग 19 से 28 में लड़कियों में संगीता और संगम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को ओवरऑल चैंपियन बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर योग एक्सपर्ट डॉक्टर जनक राज, सभी जिलों से आए टीम इंचार्ज, टेक्निकल ऑफिशियल व खिलाड़ी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed