फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak nirbhaya case one accused declare juvenile

रोहतक निर्भया कांड: मेडिकल टेस्ट में नेपाली आरोपी मिला नाबालिग

Fri, 05 Jun 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 05 Jun 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
रोहतक निर्भया कांड में नया मोड़ आ गया है। नेपाली मूल का आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश की गई ओसिफिकेशन टेस्ट की रिपोर्ट में उसकी उम्र 14 से 16 के बीच आंकी गई है।

अब कोर्ट ने पुलिस को फाइनल अल्टीमेटम दिया है। अदालत ने साफ कहा कि ओसिफिकेशन टेस्ट के अनुसार आरोपी नाबालिग है, इसलिए पुलिस अपना जवाब पेश करे।

पुलिस चाहे नेपाल से उसकी आयु का प्रमाण पत्र लेकर आए, लेकिन 2 जुलाई तक रिपोर्ट दाखिल कराए। ताकि उसके बालिग और नाबालिग होने पर फैसला दिया जा सके।

इससे पहले, बृहस्पतिवार सुबह नेपाली युवती से दुराचार और दरिंदगी से हत्या करने के मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को जेएमआईसी गौरांग शर्मा की अदालत में पेश किया गया।

नेपाल मूल के आरोपी के वकील एडवोकेट मोहित वर्मा ने बताया कि ओसीफिकेशन टेस्ट पीजीआई में गठित मेडिकल बोर्ड ने किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी की आयु 14 से 16 वर्ष के बीच आंकी गई है। बचाव पक्ष के वकील एडवोकेट डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया कि जेएमआईसी विकास बृहस्पतिवार को छुट्टी पर थे, इसलिए जेएमआईसी गौरांग शर्मा मौजूद रहे। अदालत ने आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अगली हाजिरी 18 जून को लगेगी। अभी बचाव पक्ष को चालान की कॉपी सप्लाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

ये है मामला
मामला 1 फरवरी का है। न्यू चिन्योट कॉलोनी में रह रही नेपाली मूल की एक युवती घर से संदिग्ध हालत में लापता हो गई। 4 दिन बाद उसका शव महम रोड पर बहुअकबरपुर गांव के पास ड्रेन किनारे मिला। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि युवती के साथ दरिंदगी की गई है। उसके शरीर में पत्थर तक डाले गए और उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी गई। खुलासे और प्रदर्शनों से प्रदेश सरकार हिल गई। खुलासे के 4 दिन बाद गद्दी खेड़ी निवासी 9 आरोपियों को नामजद किया। एक आरोपी सोमवीर ने दिल्ली में जहर खाकर जान दे दी। वहीं, 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी गद्दीखेड़ी गांव के हैं, जिनमें से एक नेपाली मूल का लड़का भी है। सभी आरोपी सुनारिया जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed