फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Municipal Corporation first in 101 cities of the country, one lakh will be rewarded

देश के 101 शहरों में रोहतक नगर निगम प्रथम, एक लाख का मिलेगा इनाम

Fri, 02 Oct 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Municipal Corporation first in 101 cities of the country, one lakh will be rewarded
सैटेलाइट से तैयार की गई रोहतक नगर निगम की सीमाएं। - फोटो : RohtakCity
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश की सियासी राजधानी की उपलब्धि में एक कड़ी और जुड़ गई है। रोहतक नगर निगम को टॉपोग्राफी एवं कैडस्ट्रेल (स्थलाकृतिक सर्वेक्षण और कैडस्ट्राल) सर्वे में देश के अंदर पहला स्थान मिला है। इसके लिए केंद्र के आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की तरफ से हुडको (आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड) अवॉर्ड दिया जाएगा। इसमें 1 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाता है। निगम ने छह साल की मेहनत के बाद 139.50 वर्ग किलोमीटर में फैले रोहतक शहर का भौगोलिक कंप्यूटराइज खाका तैयार कर लिया है, जिसे गूगल की तरह समय-समय पर अपडेट किया जाता है।
हरसैक हिसार की मदद से साल 2014 में तत्कालीन डीसी एवं निगम आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल के प्रयास से प्रदेश के अंदर रोहतक नगर निगम में पहली जियो लैब स्थापित की गई। इस लैब के माध्यम से निगम ने हरसैक के सैटेलाइट की मदद से पूरे रोहतक शहर का खाका तैयार किया। इसमें निगम के पूर्व डीटीपी केके वार्ष्णेय का अहम योगदान रहा। उनके बाद अब एटीपी तिलक कुमार इसे संभाल रहे हैं। डाटा तैयार करने के लिए ड्रोन से लेकर विशेषज्ञ टीमों की भी मदद ली गई। निगम के पास न केवल पूरे शहर का भौगोलिक तरीके से रिकार्ड है, बल्कि यह भी पता है कौन सी बिल्डिंग कहां पर है। इससे निगम को न केवल प्रॉपर्टी आईडी बनाने, बल्कि विकास शुल्क तय करने में भी मदद मिल रही है।
विज्ञापन

.......
10 श्रेणियों में 101 शहरों ने लिया था भाग
हडको की तरफ से 10 श्रेणियों में आवेदन मांगे गए थे, जिनके लिए फरवरी 2020 में 101 शहरों ने भाग लिया था। इसमें शहरी शासन, आवास शहरी गरीब एवं ढांचा, शहरी यातायात, पर्यावरण प्रबंधन, शहरी ढांचा व योजना और पुर्नवास व स्वच्छता शामिल हैं। रोहतक निगम को शहरी शासन की श्रेणी में शामिल किया प्रथम स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रिकॉर्ड भौगोलिक तरीके से निगम के पास
- लालडोरा एरिया
- 1954 की नगर पालिका की सीमा
- 2001 की नगर परिषद की सीमा।
- निगम की मौजूदा सीमाएं
- कंट्रोल एरिया
- वार्ड वाइज सीमाएं
- टीपीएस योजना के तहत एरिया
- रिहेबिटेशन कॉलोनी
- औद्योगिक एरिया
- 2004 व 2013 में वैध हुई कालोनी
- हुडा सेक्टर एरिया
- नगर सुधार मंडल एरिया
- नगर निगम की जमीन की लोकेशन व खसरा नंबर
- एमडीयू, पीजीआईएमएस से लेकर नए व पुराने शहर का भौगोलिक क्षेत्र
- पार्क
- कैनाल, सीवरेज व पेयजल लाइन, वाटर टैंक, रोड, ड्रेन व रेलवे लाइन
....
यह मिलेगा शहर को फायदा
- प्रॉपर्टी की आधिकारिक लोकेशन
- प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क निर्धारण में मदद
- भविष्य की प्लानिंग के लिए आधिकारिक भौगोलिक ढांचा।
- वार्ड, कालोनी, धार्मिंक स्थान से लेकर सड़क, गली, सीवरेज व पेयजल लाइन की लोकेशन
---
नगर निगम रोहतक को स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में 35वां स्थान हासिल किया था। अब केंद्र के आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की तरफ से हुडको (आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड) द्वारा टॉपोग्राफी व कैडस्ट्राल (स्थलाकृतिक सर्वेक्षण और कैडस्ट्राल) सर्वे में देशभर में पहला स्थान दिया गया है। निगम के पास शहर के एरिया का आधिकारिक तौर पर भौगोलिक रिकार्ड है, जिसका प्रयोग प्लानिंग से लेकर वर्तमान आवश्यकताओं के लिए किया जाता है।
-प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम।

नगर निगम की जियो लैब द्वारा तैयार किया शहर के लालडोरे एरिया का नक्शा।

नगर निगम की जियो लैब द्वारा तैयार किया शहर के लालडोरे एरिया का नक्शा।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed