फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Lok Sabha: Deependra will contest Lok Sabha elections for the fifth time

Rohtak Lok Sabha: नए मुकाबले में पुराने मोहरों पर दांव, दीपेंद्र पांचवीं बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Fri, 26 Apr 2024 02:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 02:10 AM IST
सार

रोहतक में हुड्डा परिवार की तीसरी पीढ़ी चुनावी मैदान में है। दीपेंद्र पांचवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दो बार दादा, चार बार पिता सांसद बन चुके हैं, दीपेंद्र हुड्डा भी जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। 2005 में 27 साल की उम्र में लोकसभा सांसद बने थे, अब 2020 से राज्यसभा के सांसद हैं। 

विज्ञापन
Rohtak Lok Sabha: Deependra will contest Lok Sabha elections for the fifth time
दीपेंद्र हुड्डा। डॉ अरविंद शर्मा। - फोटो : @DeependerSHooda @drarvindksharma

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक से कांग्रेस ने 46 वर्षीय दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा है। हुड्डा तीन बार न केवल लोकसभा सांसद रह चुके हैं, बल्कि अब 2020 से राज्यसभा के सदस्य हैं । रोहतक की चुनावी बिसात में मुकाबला भले नया है, लेकिन मोहरे पुराने ही मैदान में दिखेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा के अरविंद शर्मा ने दीपेंद्र हुड्डा को नजदीकी मुकाबले में हरा दिया था।

विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा ने 2005 में 27 साल की उम्र में पहला चुनाव लड़ा और रोहतक से सांसद बने। साथ ही 2009 व 2014 में जीतकर हैट्रिक लगाई, लेकिन 2019 में भाजपा के अरविंद शर्मा से 7 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। 2020 में दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा के सदस्य बने। कांग्रेस के टिकट पर वह अब पांचवीं बार रोहतक से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने अपने पेशेवर कॅरिअर की शुरुआत में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। इससे पहले इंडियाना यूनिवर्सिटी के केली स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए की। साथ ही डीयू से 2020 में लॉ की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा परिवार की तीसरी पीढ़ी लोकसभा चुनाव लड़ रही
हुड्डा परिवार की तीसरी पीढ़ी लोकसभा चुनाव मैदान में एक बार फिर उतरी है। दीपेंद्र हुड्डा के दादा चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा 1952 व 1957, पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा 1991, 1996, 1998 व 2004 में सांसद बन चुके हैं। साथ ही दीपेंद्र खुद 2005, 2009 व 2014 में सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed