फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak four year old girl abuse case father mother arrested sit probe

हरियाणा में हैवानियत: पिता ने तीन बार किया चार साल की बेटी का यौन उत्पीड़न, मां ने भी दिया साथ; दोनों गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 09:59 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: विकास कुमार Updated Sun, 18 Oct 2026 09:59 PM IST
सार

जांच में पता चला कि बच्ची का पिता अश्लील वीडियो देखने का आदी है। काउंसिलिंग में भी बच्ची ने अपने पिता का नाम लिया। बताया कि पापा ने तीन बार उसका उत्पीड़न किया। 

विज्ञापन
rohtak four year old girl abuse case father mother arrested sit probe
चार की बेटी संग पिता ने तीन पर किया यौन शोषण - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में एक चार साल की बच्ची के साथ उसके ही पिता ने तीन बार यौन उत्पीड़न किया। काउंसिलिंग के दौरान यह बात सामने आई है। अब एसआईटी आरोपी पिता व मां से पूछताछ कर पुख्ता तथ्य ढूंढने में जुटी है। इसके लिए आरोपियों को पुलिस घटनास्थल पर लेकर जाएगी। साथ ही जांच टीम ग्रामीणों से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले स्कूल के किसी लड़के पर लगा आरोप
एक महिला ने 16 सितंबर को थाने में शिकायत दी थी कि उनकी चार साल की बेटी से स्कूल के शौचालय में साथ पढ़ने वाले 10 से 12 साल के किशोर ने गलत काम किया। पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। करीब एक माह की जांच पड़ताल के बाद भी स्कूल में आरोपी का पता नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अश्लील वीडियो देखने का आदी, मां को पता था सच
ऐसे में पुलिस ने बच्ची के करीबी लोगों पर शक हुआ। जांच में पता चला कि बच्ची का पिता अश्लील वीडियो देखने का आदी है। काउंसिलिंग में भी बच्ची ने अपने पिता का नाम लिया। बताया कि पापा ने तीन बार उसका उत्पीड़न किया। उस समय मां घर पर नहीं थी। आरोपी महिला ने पता होने के बावजूद अपने पति को बचाने का प्रयास किया और झूठी शिकायत थाने में दर्ज करवा दी। 

विज्ञापन

पांच दिन की रिमांड पर मां-बाप
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर शनिवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर वारदात की गहराई में जाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का बयान
आरोपियों से पूछताछ जारी है। रिमांड अवधि पूरी होने पर पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। जल्द जांच टीम आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर जाएगी। -तनुज शर्मा, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed