{"_id":"6705786efe1944abe609bb35","slug":"rohtak-election-result-batara-declared-victorious-late-night-after-repeated-objections-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak Election Result: बार-बार आपत्ति के बाद देर रात बतरा विजयी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak Election Result: बार-बार आपत्ति के बाद देर रात बतरा विजयी घोषित
Tue, 08 Oct 2024 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:52 PM IST
सार
बीबी बत्तरा ने कहा कि शहर के लोगों से जो वादे किए हैं, उनके लिए विधानसभा में आवाज उठाऊंगा। सरकार से मांग की जाएगी कि रोहतक को उसका हक मिले।
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर विजय चिन्ह दिखाते बीबी बतरा व अन्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर की सीट पर 14 राउंड के बाद आपत्ति दर्ज होने पर डीसी ने मतगणना को रूकवा दिया। नए सिरे से 5 ईवीएम का वीवीपैट से मिलान किया गया, जो सही पाया गया। बाद में भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर, निर्दलीय भारत भूषण और अश्वनी मलिक ने फिर आपत्ति दर्ज कराई। लेकिन, देर रात 10 बजे चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा को विजयी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विपक्ष ने दोबारा मतगणना की मांग की थी, लेकिन चुनाव अधिकारी ने खारिज कर दिया। रोहतक की जनता ने तीसरी बार मुझे विधायक चुना है। शहर के लोगों से जो वादे किए हैं, उनके लिए विधानसभा में आवाज उठाऊंगा। सरकार से मांग की जाएगी कि रोहतक को उसका हक मिले। -भारत भूषण बतरा, कांग्रेस विधायक
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बना रही है। डबल इंजन सरकार से शहर में विकास कार्य करवाएंगे। आम लोगों के बीच रहेंगे, जो वादे किए थे उनको पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री
5 वीवीपैट की पर्ची का ईवीएम की मशीन से मिलान करवाया गया, जो सही मिला। तीन प्रत्याशियों ने दोबारा मतगणना की अर्जी दी थी, जिनको नियमों के तहत अस्वीकार किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा 1341 वोटों से विजयी हुए। -आशीष कुमार, एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी विधानसभा रोहतक शहर