फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Delivery boy commits suicide

Rohtak: प्लॉट नाम नहीं कराया तो मायके से नहीं लौटी पत्नी, डिलिवरी बॉय ने दी जान

Thu, 12 Sep 2024 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 01:28 AM IST
सार

पत्नी, सास-ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। मौत से पहले वीडियो बनवाया गया है। पत्नी समेत ससुराल जनों को अपनी मौत के लिए दोषी ठहराया है। झज्जर के गढ़ी मोहल्ला वार्ड नंबर दो निवासी (दुजाना) में शादी हुई थी।

विज्ञापन
Rohtak: Delivery boy commits suicide
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में सिटी थाना क्षेत्र में फूड डिलिवरी बॉय ने पत्नी के मायके से न आने के चलते सल्फास खाकर जान दे दी। मौत से पहले युवक ने पत्नी, सास-ससुर, पत्नी के मामा-मामी, नानी समेत नौ लोगों के खिलाफ वीडियो में बयान दिया है। इसी वीडियो के आधार पर मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि वह दो भाई और एक बहन थे। उसके छोटे भाई संदीप (29) की डेढ़ साल पहले झज्जर के गढ़ी माेहल्ला वार्ड नंबर दो निवासी (दुजाना) सुरेश उर्फ गोपी की बेटी भारती के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के दौरान वह एक साथ रहते थे, लेकिन संदीप की पत्नी भारती ने प्लॉट को अपने नाम कराने की जिद्द करनी शुरू कर दी। इस बात को लेकर विवाद होने लगा तो वह दूसरे मकान में चला गया। इसके बाद भी संदीप और भारती के बीच प्लॉट नाम कराने को लेकर विवाद रहने लगा। करीब तीन माह पहले संदीप और भारती को बेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों रक्षाबंधन पर एक सप्ताह के लिए मायके गई थी, लेकिन उसने वापस ससुराल आने से इन्कार कर दिया, साथ ही कहा कि यदि वह प्लॉट नाम नहीं करेगा तो उसके साथ नहीं रहेगी।

कुछ दिन बाद संदीप फिर से ससुराल गया तो वहां पर उसकी पत्नी भारती, सास मुकेश, ससुरा सुरेश उर्फ गोपी, भाई हिमांशु निवासी दुजाना व भारती के मामा मैनपाल, राजेश, टाइगर निवासी कनूका जिला रेवाड़ी और मामी शीतल और भारती की नानी ने प्लाॅट नाम कराने के लिए कहा, साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्लॉट भारती के नाम नहीं किया जाएगा तो वह तलाक दे देगी। उसने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पत्नी भारती समेत किसी ने भी बात मानने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं उसके बेटे से भी मिलने नहीं दिया गया।

इसके बाद संदीप तनाव में आ गया और उसे 9 सितंबर को घर पर सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत खराब होने पर उसे पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत खराब होने लगी तो उसने अपने ताऊ के बेटे से एक वीडियो बनवाया और अपनी मौत के लिए पत्नी और उसके मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया। उधर, मंगलवार को इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया। बुधवार को परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने के बाद सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मेरी मौत हो जाए तो मारी संपत्ति पत्नी को नहीं...बहन को दी जाए
संदीप ने वीडियो में बताया कि पत्नी ससुराल जनों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। यदि उसकी मौत हो जाए तो उसकी संपत्ति पत्नी के बजाय उसकी बहन मुकेश को दी जाए, साथ ही कहा कि उसकी पत्नी और ससुरालियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करके उसे न्याय दिलाया जाए। वीडियो में पत्नी समेत ससुरालियों के नाम लेकर दोषी ठहराया है।


वर्जनमृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। मृतक का वीडियो होने की बात कही जा रही हैृ। उसे भी साक्ष्य के रूप में प्रयोग किया जाएगा। -रविंद्र कुमार, थाना शहर प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed