फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak case of attempt to murder registered against four in MDU firing

एमडीयू फायरिंग: खेड़ी महम के दीपक के साथ आए मोनू ने चलाई थी गोलियां, चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Sun, 04 Sep 2022 08:48 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 04 Sep 2022 08:48 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक रिठाल नरवाल निवासी विजय ने दी शिकायत में बताया कि माडल टाउन में वह एकेडमी चलाता है। उसका खेड़ी महम निवासी दीपक के साथ पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा है। उसे दीपक से पैसे लेने हैं, लेकिन वह बार-बार समय देकर टाल मटोल कर रहा है।

विज्ञापन
Rohtak case of attempt to murder registered against four in MDU firing
घायलों को पीजीआई से निजी अस्पताल में ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

एक दिन पहले प्रदेश के राज्यपाल के कार्यक्रम के बाद एमडीयू में बलियाना के युवक अमित उर्फ मोनू ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने देर रात रिठाल गांव के युवक विजय की शिकायत पर खेड़ी महम निवासी दीपक, बलियाना निवासी अमित उर्फ मोनू के अलावा विकास फौजी सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। देर रात पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी की, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रिठाल नरवाल निवासी विजय ने दी शिकायत में बताया कि माडल टाउन में वह एकेडमी चलाता है। उसका खेड़ी महम निवासी दीपक के साथ पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा है। उसे दीपक से पैसे लेने हैं, लेकिन वह बार-बार समय देकर टाल मटोल कर रहा है। शनिवार शाम चार बजे दीपक ने उसे पैसे का हिसाब करने की बात कही। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके पास आसन निवासी सुशील हुड्डा का फोन आया। कहा कि आप एमडीयू में आ जाओ।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लाइब्रेरी के पास पहले से दीपक, बलियाना निवासी अमित उर्फ मोनू, विकास फौजी व एक अन्य युवक मौजूद था। सभी गाड़ी में बैठकर बातचीत करने लगे। अमित ने कहा कि दीपक पैसे नहीं देगा। यह कहकर उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसी बीच विकास उर्फ फौजी ने उसे रोक लिया। बोला, जाओ मत, एक बार बात करके बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसने नजदीक बैठकर परिचित झज्जर के खेड़ी आसरा निवासी हर्ष को बुला लिया। साथ में हर्ष का दोस्त विदित व आसन निवासी कुलदीप भी आ गए। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। सुशील हुड्डा भी उनके पास आकर खड़ा हो गया। अचानक गोलियां चलनी शुरू हो गईं। उसने देखा कि अमित उर्फ मोनू उनके ऊपर गोलियां चला रहा था। गोली सुशील के हाथ व कुलदीप के पैर में लगीं।


आरोपी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठकर एमडीयू के गेट नंबर एक की तरफ भागने लगे। तभी हर्ष व विदिन ने कार में सवार होकर उनका पीछा किया। आरोपियों ने गेट नंबर एक के पास भी हर्ष व विदिन पर भी गोलियां चला दीं। दो गोली हर्ष व एक विदित को लगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed