फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak businessman Vikas hoisted the tricolor at 13 thousand feet

Rohtak News: रोहतक के व्यवसायी विकास ने 13 हजार फीट पर लहराया तिरंगा

Thu, 06 Feb 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 06 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rohtak businessman Vikas hoisted the tricolor at 13 thousand feet
05सीटीके35..13 हजार फिट से तिरंगे के साथ स्काई ड्राइविंग करते विकास कपूर। स्रोत : परिजन
रोहतक। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से दुनिया की हर एक चीज प्राप्त की जा सकती है। यह बात बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में पीएचडी कर रहे विकास कपूर ने 5 फरवरी को थाईलैंड में 13 हजार की फीट से तिरंगे के साथ छलांग लगाकर सिद्ध कर दी है। उन्होंने 51वीं छलांग में यह कारनामा किया है। विकास कपूर सेक्टर-2 में पिछले 15 वर्ष से रह रहे हैं, साथ ही फाइनेंस कंपनी के संचालक हैं।
विज्ञापन

विकास ने दुनिया में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह विकास का अब तक का 51वां जंप था। इसमें उन्होंने अपने साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है।
विकास ने बताया कि स्काई डाइविंग में तिरंगा लहराने का सपना साकार करने के लिए बी लाइसेंस की आवश्यकता थी, जिसे पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और लाइसेंस प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उनका अगला लक्ष्य डी लाइसेंस को प्राप्त करना है। इसके लिए 500 से अधिक स्काई डाइविंग की जरूरत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर सपना मेहनत और समर्पण से पूरा किया जा सकता है। चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर की तरह अपनाएं और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। सफलता की यही कुंजी है। सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास की उपलब्धियां
-अगस्त 2024 में रूस में 9 जंप में ‘एक्सेलेरेटेड फ्री फॉल’ (एएफएफ) ट्रेनिंग पूरी की।
-30 जनवरी 2025 को 25 जंप के साथ ए लाइसेंस हासिल किया।
-4 फरवरी 2025 को 50 जंप के साथ बी लाइसेंस प्राप्त किया।
- 5 फरवरी 2025 को 51वीं छलांग में भारतीय तिरंगे के साथ उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed